लाइव न्यूज़ :

क्या पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण के लिए सीएम योगी को भेजे 50 करोड़ रुपये, जानें सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 10, 2020 12:11 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास किया और मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया था। ये फेक पत्र उसके बाद ही वायरल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल पत्र में दावा किया गया है कि पीएम मोदी राम मंदिर के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये भेजेंगे। PIB Fact Check ने ट्विटर पर पत्र का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर इसे फेक करार दिया है।

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पत्र वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उक्त पत्र पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा था। पत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को 'हिंदू राष्ट्र' में उनके योगदान के लिए बधाई दी है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि वह अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए 50 करोड़ रुपये भेजेंगे। सोशल मीडिया पर यह वायरल पत्र और उसमें किया गया दाना फेक और झूठ हैं। 

ये वायरल पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर  प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी किया गया है। पत्र में पीएम मोदी के फेक हस्ताक्षर भी हैं। पत्र को फेसबुक यूजर Debilal Nepale ने शेयर किया है। 

PIB Fact Check द्वारा शेयर की गई फेक लेटर

पत्र को शेयर कर Debilal Nepale ने लिखा है, मोदी सरकार की चाल और चरिण ये है। इस पत्र को जितना हो सके फैलाये, भारत में ही नहीं भारत के बाहर विदेश में भी भेजें। 

PIB Fact Check ने ट्विटर पर इस वायरल पत्र को शेयर कर लिखा है कि फेसबुक पर वायरल हो रहा है ये पत्र फेक है। इसका मतलब है कि इस पत्र में लिखी बातें भी झूठी है। यानी पीएम मोदी ने ना ही सीएम योगी से हिन्दू राष्ट्र की बात कही और ना ही पीएम मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये देने वाले हैं। 

PIB Fact Check हमेशा ही सरकार या उसके किसी विभाग से जुड़े फेक खबरों का फैक्ट चेक करता है। 

अयोध्या में 5 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया और मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने वहां एक डाक टिकट भी जारी किया, जिसपर भगवाम राम का चित्र था। पीएम मोदी ने अयोध्या में राष्ट्र को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा तमाम बड़े राजनेता और साधु संतों सहित 175 लोग भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित थे।

टॅग्स :फैक्ट चेकनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो