लाइव न्यूज़ :

14 फरवरी को दी गई थी भगत सिंह को फांसी? 'वैलेंटाइन डे' के बजाए 'काला दिवस' मनाने की हो रही अपील

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 15, 2019 17:12 IST

सोशल मीडिया पर लगातार अपील जा रही है कि 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' के रूप में नहीं, बल्कि 'काला दिवस' के तौर पर मनाया जाए। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि...

Open in App

14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इसे 'काला दिवस' के रूप में चलाने की जबरदस्त कोशिश की जा रही है। इसके लिए कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 14 फरवरी 1931 के दिन ही फांसी दी गई थी। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि भगत सिंह को इसी दिन फांसी की सजा सुनाई गई थी।

सोशल मीडिया पर लगातार अपील जा रही है कि 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' के रूप में नहीं, बल्कि 'काला दिवस' के तौर पर मनाया जाए। 

26 फरवरी, 2011 को 'द हिंदू' में प्रकाशित एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था, कि किस तरह 13 और 14 फरवरी के बीच भगत सिंह के विकिपीडिया पेज में 30 से ज्यादा बार बदलाव किए गए थे। इस पेज के एडमिन Philip Tinu Cherian के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया- "लोग लगातार भगत सिंह को फांसी पर लटकाने की तारीख को 14 फरवरी, 1931 और 23 मार्च के बीच बदल रहे थे। मैं हैरान हूं कि शायद यह वैलेनटाइन डे से ध्यान हटाने के लिए रचा गया षड्यंत्र है।"

क्या है सच्चाई: जब इस बात की पड़ताल की गई, तो पाया गया कि सुप्रीनटेंडेंट द्वारा पेश किए गए डेथ सर्टिफिकेट पर भगत सिंह को फांसी दिए जाने की तारीख 23 मार्च 1931 दर्ज है।

वहीं indialawjournal.org में फांसी की सजा की तारीख साफ तौर पर 7 अक्टूबर 1930 दर्ज है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभगत सिंहराजगुरुट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'