लाइव न्यूज़ :

Fact Check: कृषि से जुड़े दो बिल के संसद से पास होने के बाद 7 साल पुरानी फोटो वायरल, जानें क्या है सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2020 11:27 IST

दिल्ली यूथ कांग्रेस व मुंबई यूथ कांग्रेस समेत कई पेज से इस पुरानी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि कृषि संबंधी बिल पास होने के बाद किसानों के विरोध के दौरान की ये फोटो है।

Open in App
ठळक मुद्दे2013 के दौरान मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक संगीत सोम को गिरफ्तार करने के दौरान की यह तस्वीर है। कृषि संबंधी बिल सांसद से पास होने के बाद देश भर में हो रहे किसानों के आंदोलन से इस तस्वीर का कोई लेना-देना नहीं है।  

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने सड़क से संसद तक हो रहे विरोध के बावजूद कृषि से जुड़े दो बिल को लोकसभा व राज्यसभा से पास करा लिया है। कृषि संबंधी विधेयक के रविवार को राज्यसभा में पास होते ही विपक्षी दल के सांसदों ने सरकार व उपसाभति हरिवंश का पुरजोर विरोध किया। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में किसान भी सड़क पर उतरकर सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होने लगा। 

दिल्ली यूथ कांग्रेस व मुंबई यूथ कांग्रेस समेत कई फेसबुक पेज से इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इस फोटो में दावा किया गया कि कृषि संबंधी बिल सदन में पास होने के बाद किसानों  के विरोध के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पिस्टल तान दी है। फोटो में भी देखा जा सकता है कि एक उम्रदराज आदमी हाथ में लाठी व ईंट लिए खड़ा है, जबकि सामने हेलमेट पहने एक सुरक्षाकर्मी पिस्टल ताने खड़ा है।

 

क्या है सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो की सच्चाई-

जब हमने इस फोटो की पड़ताल की तो गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से पता चला कि 7 साल पहले इस फोटो को पहली बार इस्तेमाल किया गया है।  यही नहीं आज तक ने अपने फैक्ट चेक में पाया है कि यह फोटो सात साल पुरानी है। 

दरअसल, 2013 के दौरान मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक संगीत सोम को गिरफ्तार करने जब पुलिस उनके गांव पहुंची थी, तो इस समय गांव में सैकड़ों लोग उनके गिरफ्तारी के विरोध में जमा हो गए थे। उसी दौरान भीड़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र हो गई थी। इसी समय का यह फोटो है। 

कृषि संबंधी बिल के पास होने के बाद हो रहे किसान आंदोलन से फोटो का नहीं है संबंध-

बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी खबर में भी इस फोटो का इस्तेमाल आज से करीब 7 साल पहले ही की है। यह यूपी के मुजफ्फरनगर दंगा के बाद की तस्वीर है। इस तरह साफ है कि कृषि संबंधी बिल सांसद से पास होने के बाद देश भर में हो रहे किसानों के आंदोलन से इस तस्वीर का कोई लेना-देना नहीं है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसोशल मीडियाकिसान विरोध प्रदर्शनउत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो