लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ज्वालामुखी में 12000 साल के बाद विस्फोट, राख 14 किलोमीटर तक, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: November 26, 2025 12:47 IST

Ethiopia Volcano: इथोपिया में ज्‍वालामुखी विस्‍फोट से उठते धुंए और राख का गुबार कल रात भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्‍यों राजस्‍थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों तथा पंजाब को पार कर गया।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: ज्वालामुखी में 12000 साल के बाद विस्फोट, राख भारत की ओर!, देखें वीडियोVIDEO: ज्वालामुखी में 12000 साल के बाद विस्फोट, राख 14 किलोमीटर तक, देखें वीडियो

Ethiopia Volcano: इथोपिया में ज्‍वालामुखी विस्‍फोट से उठते धुंए और राख का गुबार कल रात भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्‍यों राजस्‍थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों तथा पंजाब को पार कर गया। इससे दृश्‍यता में कमी आई है और इसके पूर्व की ओर बढ़ने के साथ हवाई यातायात बाधित हुआ है।

उत्तरी इथियोपिया के लंबे समय से निष्क्रिय हेली गुब्बी ज्वालामुखी से राख और धुंए के निकलने की दर में मंगलवार को कमी आई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि सप्ताहांत में हुए विस्फोट के कारण आसपास के गांवों में भारी तबाही मची है और राख के गुबार के कारण ऊंचाई वाले उड़ान मार्ग बाधित हो गए थे, जिसके कारण उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। अधिकारियों ने बताया कि अफार क्षेत्र के अफदेरा जिले के गांव राख से ढक गए हैं। वहां के निवासियों को सांस लेने में समस्या आ रही है तथा पशुओं की घास और पानी पूरी तरह राख से ढके हुए हैं। अदीस अबाबा विश्वविद्यालय के भूविज्ञानी अताले अयेले ने कहा कि ऐसे विस्फोट इसलिए होते हैं क्योंकि इथियोपिया एक सक्रिय ‘रिफ्ट प्रणाली’ के किनारे स्थित है जहां ज्वालामुखी और भूकंप अक्सर आते रहते हैं। उन्होंने बताया, ‘‘पिछले 10,000 वर्षों में हेली गुब्बी का यह पहला दर्ज विस्फोट है।’’

टॅग्स :वायरल वीडियोज्वालामुखी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा