लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! थाईलैंड में नौसेना अधिकारी ने ट्रेनी को फिश सॉस के साथ वीर्य पीने को किया मजबूर, की गई बड़ी कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 15:55 IST

रॉयल थाई नेवी के वाइस एडमिरल पोक्क्रोंग मोन्थफैलिन ने शुक्रवार को कथित दुर्व्यवहार के लिए सिपाहियों और उनके परिवारों से माफी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना पिछले साल अक्टूबर की है जो अब सामने आया हैक्लिप को चोन बरी के सट्टाहिप जिले में स्थित नौसैनिक प्रशिक्षण शिविर में अक्टूबर में रिकॉर्ड गया था

थाईलैंड में एक ट्रेनी मरीन्स को कथित तौर पर एक नौसेना अधिकारी द्वारा फिश सॉस के साथ वीर्य पीने के लिए मजबूर करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद नौसेना अधिकारी को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि यह शर्मनाक घटना पिछले साल अक्टूबर में घटी थी जो अब उजागर हुआ है।

वायरल क्लिप को चोन बरी के सट्टाहिप जिले में स्थित नौसैनिक प्रशिक्षण शिविर में अक्टूबर में रिकॉर्ड गया था। लेकिन यह पिछले हफ्ते सामने आया। वीडियो में कथित तौर पर एक नौसेना प्रशिक्षक को फिश सॉस के साथ वीर्य पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उसे दंड के रूप में ऐसा करने को मजबूर किया गया। रॉयल थाई नेवी के एक प्रवक्ता ने बैंकॉक पोस्ट को बताया कि पेटी ऑफिसर सेकेंड क्लास तकसिन नोगोकपिलाई पर अपराधी होने का आरोप है और उसे 30 दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है।

नोगोकपिलाई को बाद की तारीख में सेवा से छुट्टी दे दी जाएगी, जबकि उनके वरिष्ठ अधिकारियों- रॉयल थाई मरीन कॉर्प्स के सुरक्षा विभाग के कमांडर और विभाग की कमान और सेवा कंपनी के प्रमुख- को भी क्रमशः सात दिनों और 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, पिछले अक्टूबर के वीडियो में दिखाए गए सिपाहियों को हाल ही में सेना में छह महीने पूरे करने के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

थाईलैंड में सैन्य भर्ती के लिए लॉटरी प्रणाली चलती है। भर्ती के लिए 21 साल की उम्र या इससे अधिक होना अनिवार्य है। लॉटरी में अगर थाई पुरुष को लाल कार्ड मिलता है तो इसका मतलब उसे दो साल तक सेवा देगा। वहीं ब्लैक कार्ड वालों को छूट मिलती है। वैकल्पिक रूप से, पात्र ड्राफ्टी स्वेच्छा से सेवा करने का अनुरोध कर सकते हैं, इस स्थिति में उनकी सेवा को छोटा कर दिया जाएगा।

बता दें कि रॉयल थाई नेवी के वाइस एडमिरल पोक्क्रोंग मोन्थफैलिन ने शुक्रवार को कथित दुर्व्यवहार के लिए सिपाहियों और उनके परिवारों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि नौसेना की कभी भी हिंसा को दंड देने के साधन के रूप में इस्तेमाल करने की नीति नहीं रही है।

टॅग्स :थाईलैंडArmyवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल