लाइव न्यूज़ :

एलन ने ट्विटर के नए सीईओ की साझा की तस्वीरें, कहा- उसके पास है स्टाइल, देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 15, 2023 11:51 IST

ट्विटर का नया सीईओ और कोई नहीं बल्कि मस्क का पालतू कुत्ता फ्लोकी है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने एक नए ट्विटर सीईओ की घोषणा की है।उन्होंने बताया कि ट्विटर को नया सीईओ को मिल गया है और वो 'दूसरे व्यक्ति' से बहुत अच्छा है।एलन मस्क द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनका शीबा इनू कुत्ता सीईओ की कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है।

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका):ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने एक नए ट्विटर सीईओ की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ट्विटर को नया सीईओ को मिल गया है और वो 'दूसरे व्यक्ति' से बहुत अच्छा है। ट्विटर का नया सीईओ और कोई नहीं बल्कि मस्क का पालतू कुत्ता फ्लोकी है। एलन मस्क द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनका शीबा इनू कुत्ता सीईओ की कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है।

पालतू कुत्ते को ट्विटर-ब्रांडेड ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है, जिस पर सीईओ लिखा हुआ है। यही नहीं उसके सामने कुछ दस्तावेज और एक छोटा लैपटॉप पड़ा हुआ दिख रहा है। मस्क ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं। उस दूसरे व्यक्ति से बहुत बेहतर! वह नंबर्स के साथ भी अच्छे है! और उसके पास स्टाइल है।"

एलन मस्क के इस पोस्ट पर यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बताते चलें कि अक्टूबर 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी पराग अग्रवाल को निकाल दिया था। उन्होंने कंपनी के 44 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण के बाद पिछले अक्टूबर में भारतीय मूल के नेड सहगल और कानूनी नीति प्रमुख विजया गड्डे को भी बर्खास्त कर दिया था। मस्क ने इसके बाद ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कपराग अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO