लाइव न्यूज़ :

बीच हाईवे पर एक हाथी की 'दबंगई'! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, एक दिन में देखा जा चुका है लाखों बार

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2020 12:34 IST

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी की 'दबंगई' नजर आती है। दरअसल हाथी एक गाड़ी में अपनी सूड़ डाल कर केले उठा ले जाता है और लोग देखते रह जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन फॉरेस्ट सर्विस से जुड़े प्रवीण कासवान शेयर किया हाथी का एक वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरललाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं, ट्विटर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी इस वीडियो को लेकर आ रही हैं

बीच सड़क पर लूटपाट और दबंगई की खबरें और कहानियां तो सभी ने खूब सुनी है, लेकिन अगर ये दबंगई कोई हाथी करता नजर आए तो! सुनने में ये बात अजीब लग सकती है लेकिन सोशल मीडिया पर एक हाथी की दबंगई का वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस से जुड़े प्रवीण कासवान ने ऐसे ही एक वीडियो का क्लिप 11 नवंबर को ट्वीट किया था और अब तक इसे करीब लाख व्यूज मिल चुके हैं। 

यही नहीं इसे हजारों बार शेयर किया जा चुका है और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है।

इस वीडियो में एक हाथी बीच सड़क पर खड़ा नजर आता है। हाथी को देख जैसे ही एक ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी वहां रोकता है, हाथी उसके करीब आता है और खिड़की के रास्ते अपना सूंड़ अंदर कर केले उठा ले जाता है। इस बीच ये भी नजर आता है कि हाथी को आता देख ड्राइवर तेजी से खिड़की के शीशे बंद करने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है।

हाथ अपने सूड़ की मदद से लगातार गाड़ी के अंदर खाने की कुछ चीजें खोजता रहता है और उससे बचने के लिए ड्राइवर का साथी उसे केले थमा देता है। इसके बाद भी हाथी और चीजें पाने की कोशिश करता है लेकिन ट्रक ड्राइवर से तेजी से गाडी को आगे बढ़ा देता है।

प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाईवे पर दिनदहाड़े लूट!' वे एक और ट्वीट करते हुए लिखते हैं, गंभीर होकर कहूं तो यही कारण है कि जंगली क्षेत्रों में जंगली जानवरों को खाना नहीं खिलाने की हिदायत दी जाती है। ऐसा करने से वे नए-नए खानों के स्वाद के आदी हो जाते हैं और बार-बार रास्तों और इंसान के करीब आते हैं। ये लंबे समय के लिहाज से उनके लिए भी ठीक नहीं है। हालांकि, संभवत: मेरी इस बात का इस वीडियो से कोई संबंध नहीं है।'

इस वीडियो को लेकर ट्विटर पर कई तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कई लोगों ने इस बात पर संतोष जताया कि ट्रक ड्राइवर और गाड़ी में बैठे अन्य लोग सुरक्षित रहे। कई लोगों ने इस वीडियो को बेहद डरावने अनुभव वाला बताया। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान की कृपा है कि ये शख्स सुरक्षित है। हाल में हरिद्वार के पास ऐसे ही एक शख्स की मौत हो गई थी। सरकार को कुछ कदम उठाने चाहिए ताकि इंसानों और जानवरों के इस टकराव को बचाया जा सके।' 

टॅग्स :हाथीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण