लाइव न्यूज़ :

67 का दूल्हा, 65 की दुल्हन ने सरकारी वृद्ध आश्रम में की शादी, लव स्टोरी जान इंटरनेट पर इमोशनल हुए लोग, देखें वायरल वीडियो 

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2019 13:03 IST

महिला लक्ष्मी अम्मल के पहले पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पति के परिवार वालों ने उसे छोड़ दिया था। फिर वह वृद्धाश्रम में शरण लेने के लिए मजबूर हो गईं। जहां उनकी मुलाकात 67 वर्षीय कोचानियन मेनन से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों ने कपल ने 28 दिसंबर को शादी की। लक्ष्मी अम्मल के पहले पति की मौत हो गई थी।

केरल के एक सरकारी वृद्ध आश्रम में एक बुर्जुग जोड़े ने शादी की है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 67 वर्षीय कोचानियन मेनन और  65 साल की लक्ष्मी अम्मल ने त्रिशूर जिले के रामावर्मापुरम में वृद्ध आश्रम में शादी की थी। 60 साल की उम्र में इन दोनों लोगों की मुलाकात इसी वृद्ध आश्रम में हुई थी। जिसके बाद उन्हे प्यार हो गया था। दोनों ने 28 दिसंबर को शादी की थी। जिसके बाद इनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई। 

लक्ष्मी अम्मल के पहले पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पति के परिवार वालों ने उसे छोड़ दिया था। फिर वह वृद्धाश्रम में शरण लेने के लिए मजबूर हो गईं। जहां उनकी मुलाकात 67 वर्षीय कोचानियन मेनन से हुई। 

दोनों को जब यह एहसास हुआ कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्होंने वृद्धाश्रम में अन्य लोगों को अपनी दिल की बातें बताई। जिसके बाद वृद्धाश्रम ने दोनों की शादी की तैयारियां करवाईं। वृद्धाश्रम के निवासियों ने दोस्तों द्वारा मेंहदी, संगीत और अन्य पारंपरिक अनुष्ठान किए गए।

वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि लक्ष्मी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी और बालों पर चमेली के फूलों का गजरा लगा रखा था। वहीं मेनन पारंपरिक ऑफ-व्हाइट पारंपरिक मुंडू और एक शर्ट पहनी हुई थी। दोनों ने शादी के बाद एक-दूसरे को किस कर बधाई भी दी। 

एक यूजर ने लिखा, "प्यार को सभी सरहदें पार करने दो।"

टॅग्स :केरलवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो