लाइव न्यूज़ :

आगरा में पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, 5 लंगूर भी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, जानें माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2020 13:57 IST

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप 24 फरवरी को आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देताजमहल के इलाके में बंदरों की संख्या काफी ज्यादा है। ट्रंप की सुरक्षा को देखते हुए आगरा में लगभग पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सुरक्षा एजेंसियां बंदरों के आतंक से चिंतित है। ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को ताजमहल जाने वाले हैं। आगरा में बंदरों को लेकर सुरक्षाकर्मी परेशान है। इससे निपटने के लिए, सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रम्प के काफिले के मार्ग पर पांच लंगूरों (लंबी पूंछ वाले बंदरों) को तैनात किया है। लंगूर को देखकर बंदर उनसे दूर भागते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगरा दौरे के दौरान ट्रंप की सुरक्षा में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवान के अलावा अर्धसैनिक बलों की दस कंपनियां, पीएसी की 10 कंपनियां और एनएसजी कमांडो तैनात रहेंगे।

जानें डोनाल्ड ट्रंप का पूरा कार्यक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। अहमदाबाद में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक रोडशो का कार्यक्रम है। अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रंप ताजमहल के दीदार के लिए सोमवार की दोपहर आगरा रवाना होंगे और दौरे के अंतिम चरण में वह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। नई दिल्ली में ट्रंप महात्मा गांधी की समाधि राजघाट भी जाएंगे। इसके अलावा उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जायजा ले सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली आने पर उनके साथ प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे जहां 25 फरवरी को आधिकारिक वार्ता होगी। 

आईटीसी मौर्य होटल में ठहरेंगे ट्रंप

दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट राष्ट्रपति ट्रंप ठहरेंगे। ट्रंप होटल के ‘चाणक्य’ सुइट में ठहरेंगे जहां इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश और बराक ओबामा ठहर चुके हैं। इस पांच सितारा होटल के सभी 438 कमरे बुक हैं। होटल में दिल्ली पुलिस, अमेरिकी खुफिया सेवा और अन्य एजेंसियों का बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। आईटीसी मौर्य में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पआगराताज महल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो