लाइव न्यूज़ :

वीडियो: इंसानी कटा हुआ सिर मुंह में दबाए सड़क पर दौड़ रहा था कुत्ता, जानिए क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2022 10:55 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता इंसानी सिर को पकड़े हुए सड़क पर दौड़ रहा है। वीडियो मेक्सिको का है।

Open in App

मेक्सको के जाकाटेकस (Zacatecas) से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक कुत्ता शहर की गलियों के बीच कटे हुए इंसानी सिर को अपने मुंह में पकड़े दौड़ा जा रहा है। वीडियो रात का है और इसमें कुत्ता इंसानी सिर को पकड़ कर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि वह इसे खाने के लिए कहीं लेकर जा रहा है।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक यह घटना पिछले हफ्ते बुधवार की है। माना जा रहा है कि कुत्ते ने मेक्सिको के उत्तर में जाकाटेकस राज्य में किसी अपराध वाले स्थान से मानव सिर को उठाया था।

अधिकारियों ने कहा कि कटे हुए सिर को मोंटे एस्कोबेडो शहर में एक एटीएम में छोड़ दिया गया था, जिसमें चेतावनी देते हुए लिखा था- 'अगला सिर तुम्हारा है।' एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को भूखे कुत्ते के मुंह से इंसानी सिर को निकालना पड़ा। अधिकारियों का मानना ​​​​है कि ये चेतावनी किसी एक गुट द्वारा दूसरे प्रतिद्वंद्वी के लिए लिखा गया था।

जिस शख्स का सिर लिए कुत्ता घूम रहा था, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। साथ ही शरीर के बाकी हिस्सों का भी पता नहीं चल पाया है।

'मार्का' अखबार के अनुसार, जाकाटेकस में स्थानीय गैंग के बीच लड़ाई की कई घटनाएं सामने आती रही हैं। माना जाता है कि इन्हें सिनालोआ और जलिस्को गुट से समर्थन मिलता है। ये दोनों गुट ड्रग के धंधे से जुड़े हैं। मैक्सिको में ऐसे ड्रग कार्टेल अक्सर प्रतिद्वंद्वियों या अधिकारियों को डराने-धमकाने के लिए हत्या के बाद उनके शव के कुछ हिस्सों के पास एक नोट पर चेतावनी लिखकर छोड़ देते हैं।

बहरहाल, ताजा घटना हिंसा से त्रस्त दक्षिण-पश्चिमी राज्य ग्युरेरो में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच लड़ाई के बाद हुई है, जिसमें एक मेयर और एक पूर्व मेयर सहित 18 लोग मारे गए थे। गैंगवार की घटना पिछले महीने हुई थी। मेक्सिको के उप रक्षा मंत्री रिकार्डो मेजिया ने कहा, 'यह आपराधिक गिरोहों के बीच विवाद से जुड़ा है।' उन्होंने संभावना जताई कि मामले में संगठित अपराध समूह ला फेमिलिया मिचोअकाना (La Familia Michoacana) और लोस टेक्यूलेरोस (Los Tequileros) की संलिप्तता हो सकती है।

टॅग्स :Mexicoवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?