लाइव न्यूज़ :

Dilip Ghosh Marriage Latest Update: रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे 61 साल के भाजपा नेता दिलीप घोष?, कहा- मां की इच्छा को पूरा कर रहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2025 14:59 IST

Dilip Ghosh Marriage Latest Update: दिलीप घोष को पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइच्छा का सम्मान करते हुए मैं विवाह बंधन में बंध रहा हूं। ‘न्यू टाउन’ में एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे।निजी जीवन का मेरे राजनीतिक कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष आज यानी शुक्रवार शाम को शादी के बंधन में बंधेंगे। घोष के करीबी लोगों ने बताया कि 61 वर्षीय घोष पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे जिन्हें वह 2021 से जानते हैं। उन्होंने बताया कि घोष और मजूमदार की मुलाकात सुबह की सैर के दौरान हुई और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया। अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले घोष युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं और 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में संघ की सेवा की। राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में घोष को पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।

 

घोष ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मेरी मां चाहती हैं कि मैं विवाह कर लूं इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैं विवाह बंधन में बंध रहा हूं। मैं पहले की तरह सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा। मेरे निजी जीवन का मेरे राजनीतिक कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’ घोष और मजूमदार ‘न्यू टाउन’ में एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे।

इस समारोह में उनके करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सुबह घोष के ‘न्यू टाउन’ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। ऐसा बताया जा रहा है कि विवाह का प्रस्ताव दुल्हन पक्ष ने रखा था।

घोष एवं मजूमदार के करीबी एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने इस महीने की शुरुआत में एक आईपीएल मैच के दौरान विवाह करने का फैसला किया। दिलीप घोष और उनकी होने वाली पत्नी इस मैच को देखने आई थीं।’’ घोष अविवाहित हैं जबकि मजूमदार की यह दूसरी शादी है और उनका एक बेटा है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे जिसमें खड़गपुर के पूर्व सांसद घोष के अहम भूमिका निभाने की संभावना है। 

टॅग्स :Dilip Ghoshपश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जीMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा