लाइव न्यूज़ :

गुजरात: केजरीवाल के सामने भाजपा पर भड़ास निकालता युवक एक्टर है? सोशल मीडिया यूजर्स ने खोल दी पोल! जानें क्या है माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2022 11:41 IST

Open in App

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीति और पार्टियों का प्रचार अभियान ने भी तेजी पकड़ ली है। आम आदमी पार्टी (आप) खासकर पूरे जोर-शोर से गुजरात में जुट गई है। पंजाब में मिली सफलता से उत्साहित अरविंद केजरीवाल गुजरात के कई चक्कर भी लगा रहे हैं और पार्टी पर सोशल मीडिया पर भी प्रचार में जुटी है। हालांकि इस बीच 'आप' की ओर से सोशल मीडिया पर डाला गया एक वीडियो विवादों में आ गया है।

इस वीडियो में दरअसल अरविंद केजरीवाल के एक कार्यक्रम में एक युवा भाजपा पर बेहद आक्रामक तरीके से नाराजगी व्यक्त करता नजर आ रहा है। वीडियो को मंगलवार को 'आप' के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया और इसका कैप्शन दिया गया- 'भाजपा से हताश एक गुजराती युवा।'

हालांकि, वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे लेकर एक अलग ही चर्चा चल पड़ी। दरअसल कई यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि वीडियो में नजर आ रहा युवक एक पेशेवर एक्टर है। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या आम आदमी पार्टी ने जानबूझकर इस शख्स को अपने कार्यक्रम में बुलाया। वीडियो में युवक कहता नजर आता है कि कैसे पिछले 12 साल में राज्य के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स की पहचान शहबाज खान के रूप में करने का दावा किया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक दिन की यात्रा पर गुजरात में थे और कच्छ जिले के भुज में एक कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया। आप नेता की एक माह में गुजरात की यह चौथी यात्रा थी। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होना है। केजरीवाल ने एक अगस्त को गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में एक विशाल सभा को संबोधित किया था और राजकोट के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरातआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो