लाइव न्यूज़ :

जब देवेंद्र फड़नवीस ने BJP-NCP गठबंधन पर कहा था- 'नेवर नेवर नेवर', शेयर हो रहा है 5 साल पुराना ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 23, 2019 10:55 IST

महाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने यहां राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम पद की शपथ लेने के बाद फड़नवीस ने कहा, ''महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।''बीजेपी पर तंज करत हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी सरकार बनाने के लिए कुछ भी कर सकती है।

महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत बीजेपी के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। अजीत पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के भतीजे हैं। हालांकि एनसीपी चीफ शरद पवार ने साफ कर दिया है कि यह अजित पवार का निजी फैसला है, न कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का। देवेंद्र फड़नवीस के सीएम बनते ही उनका सितंबर 2014 में किया ट्वीट चर्चा में आ गया है। इस ट्वीट में  देवेंद्र फड़नवीस ने लिखा था कि बीजेपी कभी भी किसी कीमत पर एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। 

देवेंद्र फड़नवीस ने सितंबर 2014 में ट्वीट कर कहा था, ''बीजेपी कभी भी एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। बीजेपी एनसीपी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेगी।'' 2014 के विधानसभा चुनाव के वक्त देवेंद्र फड़नवीस ने यह ट्वीट किया था। 

इस ट्वीट पर देवेंद्र फड़नवीस को ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि 2014 में जो पार्टी आपको भ्रष्टाचारी लगती थी उसी पार्टी के विधायकों के साथ मिलकर आज आप सरकार बना रहे हैं।  

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

भाजपा के साथ सरकार बनाने का अजित पवार का व्यक्तिगत फैसला है: शरद पवार

महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि यह अजित पवार का निजी फैसला है, न कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का। शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देने का अजित पवार का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। यह राकांपा का फैसला नहीं है। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते।’’ 

देवेंद्र फड़नवीस सीएम और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली

महाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने यहां राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में दोनों को शपथ दिलायी जहां केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही। 

फड़नवीस ने कहा, ''लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।'' 

उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, ''24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी। महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।''

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो