लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, सेना को बुलाया जाना चाहिए, यूजर्स बोले-मीटिंग में ना बोल सके...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 12:24 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (26 फरवरी) को दिल्ली के हालात पर चिंता जताई और सेना बुलाने की मांग की है.

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव जीतने के बाद शाहीन बाग नहीं जाने पर भी अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठ रहे हैं.अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि कल मीटिंग में ही सेना बुलाने का मुद्दा क्यों नहीं उठाया आपने

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के मुद्दे पर भड़की हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 25 फरवरी को एक महीने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है। दिल्ली में हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। आज बुधवार को (26 फरवरी) को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के हालात पर फिर चिंता जताई है। उन्होंने सेना बुलाने की मांग की है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, मैं पूरी रात लोगों के संपर्क में रहा। स्थिति चिंताजनक है। सभी प्रयासों के बावजूद पुलिस स्थिति को संभालने में और विश्वास बढ़ाने में असफल रही। सेना को तुरंत बुलाया जाना चाहिए और बाकी प्रभावित इलाकों में भी कर्फ्यू लगाना चाहिए। इसके लिए मैं गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख रहा हूं। 

उनके इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स उनसे इस्तीफा मांग रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि कल की मुलाकात में ही सेना का मुद्दा उठाना चाहिए था। कोई पूछ रहा है कि कपिल मिश्रा कब गिरफ्तार होंगे। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में शाहीन बाग का मुद्दा गर्म रहा था। इस मसले पर बहुत तेज राजनीति हुई थी। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर शाहीन बाग में करीब ढाई महीने से आंदोलन चल रहा है। दिल्ली चुनावों में शाहीन बाग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक-दूसरे पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। 

पूरे चुनाव के दौरान ना ही बीजेपी का कोई नेता और ना ही कोई आप नेता शाहीन बाग पहुंचा। अब शाहीन बाग के मसले पर भी अरविंद केजरीवाल घिरते दिख रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल के शाहीन बाग नहीं जाने पर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसजाफराबाद हिंसाअरविन्द केजरीवालदिल्ली क्राइमएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो