लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कुमार विश्वास का ट्वीट, दिल्लीवालों 5 साल के कलंक धोने का समय आ गया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 12:54 IST

Delhi Assembly Election Voting Update: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देअन्ना आंदोलन के समय किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास भी काफी लोकप्रिय हुए। अक्सर कुमार विश्वास के बीजेपी ज्वाइन करने की अफवाह उड़ी रहती है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार (8 फरवरी) को मतदान जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी और आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।

उन्होंने ट्वीट किया, पिछले 5 साल के कलंक धोने का समय है दिल्ली वालों. वोट की चोट से समाज, देश, आशाओं, सेना, मित्रता व भरोसे की हत्या करने वाले राजनैतिक एडस आत्ममुग्ध बौनों के निकृष्ट मंसूबे ध्वस्त करने का समय है निकलो घरों से, बताओ कि बना सकते हो तो अंहकारी शिशुपालों को मिटा भी सकते हो।

आइये जानते हैं कुमार विश्वास का सियासत से जुड़ाव

अन्ना आंदोलन के समय किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास भी काफी लोकप्रिय हुए। किरण बेदी आज भाजपा में हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में बेदी बीजेपी के मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी थीं। वहीं अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। 2015 में दिल्ली में सरकार बनने के बाद कई लोगों ने पार्टी छोड़ी थी लेकिन कुमार विश्वास पार्टी में बने हुए थे। पार्टी के अंदरूनी खींचतान में विश्वास को एक समय राजस्थान का चुनाव प्रभारी भी बनाकर भेजा गया।

खुद की बनाई पार्टी छोड़ी 

दिल्ली में साल 2018 में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना था। सभी लोगों को लग रहा था कि कुमार विश्वास के राज्यसभा में जाने के ज्यादा चांस हैं लेकिन पार्टी ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा सांसद बनाया। कुमार विश्वास उस समय इशारों-इशारों में केजरीवाल की राजनीति की आलोचना की थी। इसके बाद मीडिया के सामने आकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कुमार विश्वासअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो