लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पुलिस के सामने युवक को अर्धनग्न कर डंडे से पीटते रहे AAP नेता, वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2018 14:50 IST

मार खा रहे युवक का नाम विकास है और उस पर छेड़खानी का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना विगत 14 नवंबर है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है। मार खा रहे युवक का नाम विकास है और उस पर छेड़खानी का आरोप है

सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें लाठी-डंडों से पीट रहे शख्स आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के संयुक्त सचिव हैं। वो किराड़ी से आम विधायक के प्रतिनिधि भी हैं। हैरानी की बात यह है कि नेताजी युवक को अर्धनग्न कर लाठी-डंडे से जानवरों की तरह पीट रहे हैं और पुलिस तमाशबीन बनी देख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार खा रहे युवक का नाम विकास है और उस पर छेड़खानी का आरोप है।

घटना विगत 14 नवंबर है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस के रहते हुए कोई नेता किसी को जानवरों की तरह पीटकर कानून को अपने हाथ में कैसे ले सकता है। सवाल यह भी उठता है कि पुलिस ने नेताजी को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की? पीड़ित ने आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है लेकिन फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। देखिए वीडियो-

परिवार ने आरोप लगाया है कि विधायक प्रतिनिधि सौरव झा ने एक मामले को रफा-दफा करने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर उसने विकास की बेरहमी से पिटाई कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास और उसके भाई पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विकास के भाई पर गैंगरेप का मुकदमा भी दर्ज है। वो इस वक्त जेल में है।

टॅग्स :वायरल वीडियोआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो