लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: एक व्यक्ति कोविड के कारण हो गया था मृत घोषित, अब अहमदाबाद में 2 साल बाद जीवित मिला

By रुस्तम राणा | Updated: April 15, 2023 21:53 IST

30 वर्षीय व्यक्ति, जिसे 2021 में कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान 'मृत' घोषित कर दिया गया था, गुजरात के अहमदाबाद से जीवित लौट आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे30 वर्षीय व्यक्ति, जिसे 2021 में कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान 'मृत' घोषित कर दिया गया था, गुजरात के अहमदाबाद से जीवित लौट आयाकमलेश के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को मध्य प्रदेश के धार जिले में कोरोनावायरस के कारण 'मृत' घोषित कर दिया गया थानिकाय अधिकारियों ने किया था अंतिम संस्कार करने तक का दाव

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिस पर यकीन कर पाना जरा मुश्किल है। दरअसल एक मरा हुआ व्यक्ति 2 साल बाद जीवित पाया गया है। जी हाँ, 30 वर्षीय व्यक्ति, जिसे 2021 में कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान 'मृत' घोषित कर दिया गया था, गुजरात के अहमदाबाद से जीवित लौट आया है।

निकाय अधिकारियों ने किया था अंतिम संस्कार करने तक का दाव

कमलेश के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को मध्य प्रदेश के धार जिले में कोरोनावायरस के कारण 'मृत' घोषित कर दिया गया था और उसके शरीर को मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार परिवार को नहीं सौंपा गया था। निकाय अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया है।

कमलेश को जीवित पाकर परिवार के लोग स्तब्ध

हालांकि, कमलेश की 'मौत' के दो साल बाद वापसी ने उनके परिवार के सदस्यों सहित सभी को स्तब्ध कर दिया। हालांकि कमलेश को पाकर उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं सदमे की स्थिति में उस व्यक्ति ने खुलासा किया कि वह अहमदाबाद में एक गिरोह के साथ था और उसे हर दिन एक नशीला इंजेक्शन दिया जा रहा था।

घर आए कमलेश को पहचान गई पत्नी

अपने पति का साया पाकर कमलेश की पत्नी ने उसे पहचान लिया। परिजनों ने भी अपने खोए हुए लाल की पहचान कर ली है। उधर, धार जिले के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि कोरोना की आई दूसरी लहर में लाखों लोगों का जीवन लील लिया था। इस लहर में कई लोगों ने अपनो को खो दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसMadhya Pradeshगुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल