लाइव न्यूज़ :

Dausa: दो साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी, जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू, सीसीटीवी से नजर, पाइप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति

By भाषा | Updated: September 15, 2022 21:21 IST

Dausa: पुलिस ने बताया कि आभानेरी के पास जस्सा पाड़ा गांव में देवनारायण गुर्जर की दो साल की बच्ची अंकिता अपने घर के बाहर खेलते समय पास ही में खुले 200 फीट गहरे बोरवेल में अचानक गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्दे अशोक गहलोत ने जिला कलेक्‍टर से बात कर जानकारी ली थी। जेसीबी मशीन की मदद से आसपास के क्षेत्र में खुदाई शुरू की गई।दो साल की एक बच्‍ची को शाम में सकुशल निकाल लिया गया।

जयपुरः राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बोरवेल में गिर गयी दो साल की एक बच्‍ची को शाम में सकुशल निकाल लिया गया। घटनास्‍थल पर मौजूद जिला कलेक्‍टर कमर उल जमान चौधरी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ बच्‍ची को सुकशल निकाल लिया गया है। उसे प्राथ‍मिक जांच के लिए भेजा गया है।'

इससे पहले पुलिस ने बताया कि आभानेरी के पास जस्सा पाड़ा गांव में देवनारायण गुर्जर की दो साल की बच्ची अंकिता अपने घर के बाहर खेलते समय पास ही में खुले 200 फीट गहरे बोरवेल में अचानक गिर गई। उन्होंने बताया कि यह सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिर बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से आसपास के क्षेत्र में खुदाई शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि बच्ची 60-70 फीट की गहराई पर अटकी हुई थी और पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ के कर्मचारी बच्ची को सुरक्षित निकालने में जुटे। दौसा के जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने कहा कि सभी के सहयोग से बच्‍ची को सकुशल निकालना संभव हुआ।

इससे पहले मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला कलेक्‍टर से बात कर जानकारी ली थी। उन्‍होंने ट्वीट किया था, ‘‘बांदीकुई में बोरवेल में गिरी बालिका अंकिता को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) व एसडीआरएफ तथा प्रशासन की टीमें मौके पर हैं। बालिका से बचाव दल की बातचीत भी हो रही है। जिला कलेक्टर, दौसा से बातकर घटना की अपडेट ली है।’’

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो