लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी की 5 अप्रैल की रात 9 बजे के 9 मिनट वाली अपील पर सोशल मीडिया में किसने क्या कहा

By प्रिया कुमारी | Updated: April 3, 2020 12:32 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे देश के लोगों के साथ वीडियो संदेश साझा किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के प्रतिक्रिया देखने को मिले।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के वीडियो संदेश पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।पीएम मोदी की बात की तारीफ भी हो रही है तो कोई आलोचना भी कर रहा है।

कोरोना वायरस के मद्देनजर देश भर में लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे देश को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने लोगों से 5 अप्रैल को रात के 9 बजे अपने घर के दरवाजे, बालकनी या खिड़की के पास खड़े होकर  9 मिनट के लिए घर की सभी लाइटें बंद कर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की।

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन देखने को मिले। कहीं तारीफ हो रही है तो कहीं आलोचना भी की जा रही है।

कई ऐसे लोग है जो पीएम मोदी की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चीजें अच्छी तरह से नियंत्रण में हैं।  यह एक युद्ध है और हम इसे एक मजबूत नेता के तहत लड़ रहे हैं'।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'पीएम जो कर रहे हैं हम उनके साथ हैं'। पीएम की बात को लेकर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'दीवाली मनाना है क्या' तो कहीं बाजार में लोग दीवाली की शॉपिंग करते नजर आए। ऐसे काफी सारे मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मालूम हो देश में कोरोना महामारी को लेकर हर तरफ चिंता देखने को मिल रही है। कोरोना से अब तक भारत में 72 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार इस बचाव में हर संभव प्रयास कर रही है। देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया जा चुका है। इसके अलावा भी कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियोकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'