लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने भाषण के बाद बदली ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल इमेज, अब इस अंदाज में आ रहे हैं नजर

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2020 11:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल इमेज बदल ली है। इससे पहले उन्होंने मंगलवार सुबह अपने संबोधन में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ट्विटर पर बदली अपनी प्रोफाइल इमेज, संबोधन के बाद बदली नजर आई तस्वीरनई तस्वीर में पीएम मोदी मुंह को गमछे से ढके हुए नजर आ रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह देश के नाम संबोधन के बाद अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। अब वे नई तस्वीर में अपने मुंह को गमछे से ढके हुए और नमस्कार की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे अपने संबोधन की शुरुआत भी कुछ इसी अंदाज में की थी। 

माना जा रहा है कि पीएम मोदी के प्रोफाइल तस्वीर में ये बदलाव देश के लोगों को संदेश देने के लिए है, जिसमें वे अन्य लोगों से भी घर से बाहर मुंह ढककर निकलने की बात है। पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह अपने संबोधन में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस महामारी को परास्त करने के लिये यह जरूरी है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि राज्यों एवं विशेषज्ञों से चर्चा और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाने का फैसला किया गया है। 

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिन के लॉकडाउन का मौजूदा चरण आज (14अप्रैल) समाप्त हो रहा है। पीएम ने कहा, 'अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा कि वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है।'

हालांकि पीएम ने ये भी संकेत दिए कि अगर स्थिति में सुधार हुआ और जो हॉटस्पॉट में नहीं होंगे या उनकी हॉटस्पॉट में बदलने की आशांका भी खत्म होगी, उन इलाकों में 20 अप्रैल से कुछ मामलों में ढील दी जा सकती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल