लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन लगाने पर मिलेगा दस लाख तक का इनाम, जानें क्या है वैक्सीन बंपर ऑफर

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 15, 2021 12:56 IST

ऐसी घोषणा की गई है कि जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं वो 10 लाख तक का इनाम जीत सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के ओहियो शहर में वैक्सीन लगवाने पर मिल सकता है 10 लाख का इनाम शहर के मेयर माइक ड्वीन ने की घोषणा, 26 मई से पांच हफ्तों तक रहेगा ऑफरवैक्सीनेशन के बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है इस तरह का प्रलोभन

मुंबई : पूरा विश्व आज कोरोना महामारी की चपेट में है । लोगों के मरने की खबर हताश और निराश करने वाली है । इस महामारी से बचने के लिए सभी देश जल्द से जल्द अपनी पूरी आबादी को वैक्सानेट करना चाहते हैं क्योंकि इस संक्रमण से बचने का एकमात्र विकल्प वैक्सीन ही है ।

इतना ही नहीं कई देशों में सरकार लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर , गिफ्ट और खाने -पीने की चीजों का प्रलोभन भी दे रहे हैं ।

इसके बावजूद कई जगहों पर लोग वैक्सीन लगाने से डर रहे हैं तो कहीं अन्य  मान्यताओं को लेकर लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं ।

इसी बीच अमेरिका के एक शहर में वैक्सीन को लेकर ऐसा ऑफर दिया जा रहा है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां वैक्सीन लगवाने पर लोगों को 10 लाख तक का इनाम दिया जाएगा ।

वैक्सीन लगाए जीत सकते है 10 लाख का इनाम

भारत सहित कई देशों में सरकार नागरिकों को टीका लगवाने के लिए अलग-अलग तरह से प्रेरित कर रही है । बड़े-बड़े सेलेब्स वैक्सीन लेते हुई अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे हैं लेकिन अमेरिका के ओहियो शहर ने इस मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है ।

यहां के गवर्नर ने यह घोषणा की है कि शहर के लोग कोरोना टीका लगवाने पर 10 लाख रुपए तक का इनाम जीत सकते हैं । यह घोषणा गवर्नर माइक ड्वीन ने की है । 26 मई से कोरोना वायरस रिलीफ फंड्स से लॉटरी की घोषणा की जाएगी । इस लॉटरी में वे सभी लोग शामिल हो सकते है , जिन्होंने कोरोना की पहली डोज ले ली है । 

गवर्नर माइक ड्वीन का मानना है कि इस ऑफर से ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगाने के लगवाने के लिए प्रेरित होंगे ।लॉटरी ड्रा हर बुधवार को निकाला जाएगा और अगले पांच हफ्तों तक यह ऑफर रहेगा । इस लॉटरी गेम में जो भी जीतेगा उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा । इसके अलावा न्यूयार्क सिटी के मेयर ने भी  वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को बर्गर उपलब्ध करवाने का प्रलोभन दिया है । 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल