लाइव न्यूज़ :

'मुझे पहचान लो शाह-मोदी, मैं खिलाफ हूं आपके, मुझे अपना चेहरा छिपाने की जरूरत नहीं', कांग्रेस महिला नेता का वायरल हुआ वीडियो 

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 9, 2020 06:17 IST

दिसंबर 2019 में देश के कई इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून (CAA), एनआरसी और एनपीआर को लेकर कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन हुए। कुछ इलाकों में अभी भी विरोध किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस निगम पार्षद यासमीन किदवई ने यह वीडियो 5 जनवरी, 2020 को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में नकाबपोशों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला करने के बाद शेयर किया है।वीडियो को शेयर कर कांग्रेस निगम पार्षद यासमीन किदवई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।

दिल्ली के दरियागंज से कांग्रेस निगम पार्षद यासमीन किदवई का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को  कांग्रेस निगम पार्षद यासमीन किदवई ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से छह जनवरी को शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर कांग्रेस निगम पार्षद यासमीन किदवई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा है, ' मुझे पहचान लीजिए पीएम मोदी-अमित शाह। मैं आपके और आपके उस फासीबाद के खिलाफ हूं। जिसका आप प्रतिनिधित्व करते हैं। यह सब कहने के लिए मुझे अपना चेहरा छिपाने की भी जरुरत नहीं। मैं आपके खिलाफ हूं।'

कांग्रेस निगम पार्षद यासमीन किदवई ने यह वीडियो 5 जनवरी, 2020 को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में नकाबपोशों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला करने के बाद शेयर किया है। इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष सहित 28 लोग घायल हुए। 

वीडियो में क्या कह रही हैं कांग्रेस निगम पार्षद यासमीन किदवई

वीडियो में सबसे पहले कांग्रेस नेता ने बताया है, ''मेरा वाम नाम यासमीन किदवई है और मैं दरियागंज से कांग्रेस पार्षद हूं। मैं शाहीनबाग की महिला प्रदर्शकारियों के साथ हूं, जो सीएए के खिलाफ विरोध कर रही हैं, मैं जेएनयू के छात्रों के साथ हूं, मैं एएमयू के छात्रों के साथ हूं, मैं जामिया के छात्रों के साथ हूं। मैं हर उन लोगों के साथ हूं जो इस  फासीबाद के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं संविधान के साथ खड़ी हूं। मैं उन सभी के साथ हूं जो शांतिपूर्वक इस देश को फासीवादी ताकतों से बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और मैं जिनके समर्थन में हूं, उनके साथ खड़े होने के लिए मुझे अपना चेहरा छिपाने की जरूरत नहीं है... हद हो गया है।''

बता दें कि दिसंबर 2019 में देश के कई इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून (CAA), एनआरसी और एनपीआर को लेकर कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन हुए। कुछ इलाकों में अभी भी विरोध किए जा रहे हैं। दिल्ली का शाहीनबाग इलाका उसी का एक का उदारहण हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)वायरल वीडियोजामिया मिल्लिया इस्लामियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी