लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की चश्मे वाली वायरल तस्वीर ट्वीट करने से कांग्रेस भी नहीं रही पीछे, लिखा- सच में सबसे कूल प्रधानमंत्री!

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 26, 2019 17:00 IST

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई पीएम मोदी की तस्वीर के लिए कैप्शन में लिखा गया, ''वाकई सबसे कूल प्रधानमंत्री।'' इसी के साथ हैशटैग में तीन बार लिखा 'झूठा'।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें ट्वीट कर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है।कांग्रेस ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, सबसे कूल प्रधानमंत्री, लेकिन हैशटैग में 'झूठा..झूठा.. झूठा' लिखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है। इस तस्वीर को लेकर एक युवक की बात पीएम मोदी को इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने उसका स्वागत भी किया। इसी बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी की इसी तस्वीर पर तंज भरे शब्द लिखते हुए इसे ट्वीट किया और कैप्शन में भी उन्हें घेरा। 

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई पीएम मोदी की तस्वीर के लिए कैप्शन में लिखा गया, ''वाकई सबसे कूल प्रधानमंत्री।'' इसी के साथ हैशटैग में तीन बार लिखा 'झूठा'। कांग्रेस द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर के ऊपर लिखा गया, ''मोदी बहुत कूल हैं जबकि देश जलता है, वह मजा करते हैं।''

बता दें कि गुरुवार (26 दिसंबर) को सूर्य ग्रहण देखने के लिए पीएम मोदी काला चश्मा पहनकर निकले थे। उनकी इस तस्वीर ने सोशल मीडिया लोगों का खासा ध्यान खींचा। पीएम मोदी आधिकारिक हैंडल से उनकी तस्वीरें ट्वीट की गई थीं। कांग्रेस पार्टी के ट्वीट पर यूजर्स मजे ले रहे हैं। 

एक यूजर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ''कांग्रेस के हिसाब से रिमोट से चलना वाला पीएम ही कूलेस्ट पीएम होगा।''

एक यूजर ने लिखा, ''भड़ास तुम्हें इस बात की है कि प्रोटेस्ट रुक गए।''

इसी दौरान और भी कई ट्वीट आ रहे हैं-

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?