लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद ने ट्विटर पर किया लियोनेल मेसी के असम में पैदा होने का दावा, भद्द पिटने पर ट्वीट को किया डिलीट

By रुस्तम राणा | Updated: December 19, 2022 17:52 IST

असम के बारपेटा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने ट्विटर पर यह दावा किया कि मेसी का जन्म असम में हुआ था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने मेसी को बधाई देते हुए ट्विटर लिखा, आपके असम कनेक्शन के लिए हमें आप पर गर्व हैजिस पर एक ट्विटर यूजर आदित्य शर्मा उनसे मेसी के असम कनेक्शन के बारे में पूछाकांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने जवाब दिया, "हां, वह असम में पैदा हुआ था

नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने ट्विटर पर दावा किया कि अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को लेकर एक नया दावा कर दिया है। जब अपने इस दावे को लेकर उनकी सोशल मीडिया पर भद्द पिटी तो उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

दरअसल, खालिक लोकसभा में असम के बारपेटा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने ट्विटर पर यह दावा किया कि मेसी का जन्म असम में हुआ था। कतर विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के लिए मेसी को बधाई देते हुए सांसद ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे दिल की गहराई से बधाई। आपके असम कनेक्शन के लिए हमें आप पर गर्व है।”

जब एक ट्विटर यूजर आदित्य शर्मा द्वारा इस असम कनेक्शन के बारे में पूछे जाने पर, खलीक ने जवाब दिया, "हां, वह असम में पैदा हुआ था।" अपनी गलती का एहसास होने के बाद सांसद ने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

हालांकि जब तक वह अपना ट्वीट डिलीट कर पाते तब यूजर्स ने उनके ट्वीट के स्क्रीन शॉट्स ले लिए और उनका मखौल उड़ाने लगे। एक यूजर कांग्रेस सांसद की खिंचाई करते हुए लिखा, "हां सर, वह मेरा सहपाठी था।"

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "विश्व कप के बाद मेसी और उनकी पत्नी असम गए... कभी नहीं भूलें कि आप कहां से आए हैं।"

 एक अन्य यूजर ने दो बार के विधायक का मजाक उड़ाते हुए मेसी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं असम में पैदा हुआ था, मुझे आज पता चला।"

कुछ यूजर्स ने मेस्सी और सचिन तेंदुलकर के बीच तुलना करते हुए दावा किया कि अर्जेंटीना के खिलाड़ी का 'महाराष्ट्र कनेक्शन' भी है, क्योंकि तेंदुलकर और मेसी दोनों अपनी जर्सी पर 10 नंबर पहनते हैं। अर्जेंटीना ने रविवार को लुसैल स्टेडियम में हुए पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हरा दिया। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीArgentinaअसमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल