लाइव न्यूज़ :

'कब्र से निकालकर लाशों का बलात्कार करने वाले', कांग्रेस नेता पंकज पुनिया के ट्वीट पर भड़के पात्रा और कपिल मिश्रा, गिरफ्तारी की उठी मांग

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 20, 2020 12:32 IST

कांग्रेस नेता पंकज पुनिया का ये विवादित ट्वीट प्रियंका गांधी और यूपी सरकार के बीच 1000 बसों को लेकर उठे विवाद के बाद आया था। 19 मई की शाम पंकज पुनिया ने अपना विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया था और 20 मई को अपने ट्वीट पर सफाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा है कि क्या आप इस भाषा से सहमत हैं।दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी पंकज पुनिया के ट्वीट की आलोचना की है और गिरफ्तारी की मांग की है।पंकज पुनिया के इस ट्वीट पर फिलहाल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता पंकज पुनिया ने कल (19 मई) को एक विवादित ट्वीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। ट्वीट में करने के बाद हालांकि कुछ घंटों में विवाद बढ़ने पर  कांग्रेस नेता पंकज पुनिया ने उसे अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया। लेकिन तबतक ट्विटर पर पंकज पुनिया का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था। पंकज पुनिया ने यह ट्वीट प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों के संचालन को लेकर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बीच रस्साकशी के ऊपर किया था।

पंकज पुनिया ने ट्वीट में अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया है। पंकज पुनिया ने ट्वीट में लिखा है, ''कांग्रेस सिर्फ मजदूरों को अपने खर्च पर उनके घरों तक पहुंचाना चाहती थी। बिष्ट सरकार ने राजनीति शुरू की। भगवा लपेटकर नीच काम संघी ही कर सकते हैं। ये कब्र से निकालकर लाशों का बलात्कार करने वाले लोग हैं।'' इसके आगे उन्होंने बेटियों और ''जय श्रीराम के नारे'' को लेकर विवादित लाइनें लिखी हैं।

अपने ट्वीट पर पंकज पुनिया ने दी सफाई

अपने विवादित ट्वीट पर पंकज पुनिया ने सफाई देते हुए 20 मई को एक ट्वीट किया और लिखा है, ''मेरे लिखने से अगर किसी भाई को बुरा लगा हो तो मैं खेद वयक्त करता हूं। मेरे शब्द मैंने गार्गी कालेज में जो हुआ था उसको लेके थे, ना की किसी धर्म को लेकर।''

ट्विटर पर उठी गिरफ्तारी की मांग 

पंकज पुनिया के ट्वीट के बाद ट्विटर पर #अरेस्ट_पंकज_पूनिया ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ पंकज पुनिया की गिरफ्तारी को लेकर लगातार मांग की जा रही है। यूजर्स ट्वीट कर यह भी लिख रहे हैं कि आखिर इन्हें हिंदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की आजादी किसने दी है?

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्त संबित पात्रा ने लिखा है, आदरणीय प्रियंका गांधी जी, यह व्यक्ति आपके और आपके भाई के काफी नजदीकी है। इस ट्वीट से उसने, बेटियां, भगवान राम, भगवा का घिनौना अपमान किया है। आप भी एक बेटी हैं ...क्या आप इस भाषा से सहमत हैं? वैसे आपका परिवार भगवान राम से घृणा करता है ये तो हमें पता है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर पंकज पुनिया के गिरफ्तारी की मांग की 

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है, भगवान राम का नाम लेकर ऐसी भद्दी भाषा, ये अस्वीकार्य हैं,ये नहीं चलेगा। ये कानूनन अपराध हैं और इसकी सजा केवल और केवल जेल हैं। पंकज पुनिया के खिलाफ FIR और जेल जरूरी है। बेटियों के बारे में जो लिखा वो एक भयानक अपराध है।

अधिवक्ता प्रशांत पटेल उमराव ने ट्वीट कर लिखा है कि पंकज पुनिया के खिलाफ यूपी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने लिखा है, इतनी गंदी भाषा का प्रयोग वो भी सोशल मीडिया पर कैसे कोई कर सकता है! आखिर क्यों सत्ता के लिए ये लोग इस हद तक गिर रहे हैं कि भाषा के मर्यादा को भी भूल गए। इस हद तक नफरत सनातन के खिलाफ क्यों कर रहे हैं ये कांग्रेसी...?।

प्रभाव अवस्थी नाम के एक यूजर ने लिखा है, बेटी का अपमान, बलात्कार से पीड़ित महिलाओं का अपमान और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का अपमान यहां तक कि भारत देश की संस्कृति का अपमान। किस हद तक गिर चुका है ये इंसान पंकज पुनिया...इससे भी ज्यादा शर्मनाक तो यह है कि कांग्रेस फिर भी इसके समर्थन में खड़ी है!

देखें अन्य लोगों की प्रतिक्रिया 

पंकज पुनिया का ये ट्वीट प्रियंका गांधी और यूपी सरकार के बीच 1000 बसों को लेकर उठे विवाद के बाद आया था। प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों के संचालन को लेकर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बीच आरोप—प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। कांग्रेस द्वारा सौंपी गई 1000 बसों की सूची में अनेक वाहनों के नंबर दोपहिया, तिपहिया वाहनों और कारों के नाम दर्ज होने को लेकर उप्र राज्य सरकार ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। तो वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने इसे झूठ बताते हुए भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने को कहा। 

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससंबित पात्राकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो