बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारकर भागा आदमी, दूसरे दिन पता चला उसी के बीबी-बच्चे थे
By पल्लवी कुमारी | Published: April 3, 2018 02:11 PM2018-04-03T14:11:34+5:302018-04-03T14:11:34+5:30
जब पुलिस ने आरोपी को मरे हुए बच्चे और घायल महिला की तस्वीर दिखाई तो आरोपी एकदम से हैरान रह गया।
बीजिंग, 3 अप्रैल: चीन में हिट एंड रन केस का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर इन दिनों चिंता का विषय बना हुआ है। चीन के रहने वाले एक शख्स झांग ने मोटरसाइकल सवार महिला और बच्चे को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह मौके पर रूक कर देखने के बजाय मौके से फरार हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा हिट एंड रन का कैसे तो आए दिन देखने को मिलते हैं, इसमें नया क्या है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
असल में चीन के शैंडॉन्ग प्रांत के ट्राईबा शहर में 22 मार्च को यह दुर्घटना हुई थी। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। घायल मां और बच्चे को इलाज के दौरान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी बच्चे की मौत हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर है। वह आईसीयू में भर्ती है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी झांग को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस ने आरोपी झांग को मरे हुए बच्चे और घायल महिला की तस्वीर दिखा रही थी तो झांग एकदम से हैरान रह गया। दरअसल जिस महिला और बच्चे को झांग ने टक्कर मारी थी, वह कोई और नहीं बल्कि झांग की पत्नी और बच्चे ही थे।
झांग ने पुलिस को बताया कि वो अपने एक रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ डिनर करने गया था। वहां से वो अपनी वैन में और उसकी पत्नी, बच्चे स्कूटर से घर जाने के लिए निकले थे। पार्टी में शराब पीने के कारण झांग बहुत नशे में था और उसने अपनी पत्नी और बच्चे को ही टक्कर मार दी थी।