लाइव न्यूज़ :

Video: पीएम मोदी की रैली में बीजेपी की टोपी पहन बच्चों ने लगाए खतरनाक नारे, लोगों ने पूछा- देश के दिमाग में जहर क्यों भरा जा रहा है?

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2019 11:09 IST

नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी)  को लेकर पिछले कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें से कुछ प्रदर्शन हिंसक भी हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे22 दिसंबर को पीएम मोदी ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली किया था। जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बच्चे रैली में बीजेपी की टोपी पहनकर नारा लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक रैली में बच्चे बीजेपी की टोपी पहनकर नारे लगाते दिख रहे हैं। नारा लगाने में वह काफी अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया में दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली के दौरान का है। रैली नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में निकाला गया है। वीडियो को लेकर कई नेताओं ने भी ट्वीट किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी और पीएम मोदी की जमकर आलोचना की जा रही है। 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बच्चे रैली में बीजेपी की टोपी पहनकर नारा लगा रहे हैं। पत्रकार ज्योति यादव ने 22 दिसंबर को ट्वीट कर लिखा था, ''पीएम मोदी की रैली में इतने खतरनाक नारे लगाए जा रहे हैं। बच्चों के दिमाग में क्या जहर भरा जा रहा है?''  बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है ये सवाल कई ट्विटर यूजर ने उठाए हैं।

न्यूज एकंर गार्गी रावत ने लिखा है, बीजेपी की टोपी पहने, समूह में बच्चे जो चिल्ला रहे हैं मुल्ला (मौलवी) मस्जिद (मस्जिद) पाकिस्तान, एक आतंकवादी की पहचान है।

एक अन्य पत्रकार ने लिखा है, बीजेपी की टोपी पहन ये नारे लगा रहे हैं बच्चे।

एक अन्य वैरीफाइड यूजर ने लिखा है, प्रो कैब विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए एक ही सुझाव है। बस यह वीडियो देखिए, जिसमें बच्चे बीजेपी के कैप पहन देश के गद्दारो को, गोली मारो के नारे लगा रहे हैं। जिम्मेदार अभिभावक बनें।

देखें प्रतिक्रिया

22 दिसंबर को पीएम मोदी ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली किया था। जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी)  को लेकर पिछले कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें से कुछ प्रदर्शन हिंसक भी हुए। तकरीबन एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग घायल हैं। कई पुलिसकर्मी भी घायल हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकैब प्रोटेस्टवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी