लाइव न्यूज़ :

5 माह की गर्भवती डीएसपी मुस्तैदी से निभा रहीं ड्यूटी, लॉकडाउन से लेकर नक्सलियों के सफाए में आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2021 17:43 IST

डीएसपी शिल्पा साहू और उनके पति देवांश की तैनाती शुरुआत के दिनों में नक्सल प्रभावित जिलों में ही थी. अभी भी शिल्पा दंतेवाड़ा में ड्यूटी कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपहले साथ में नक्सल ऑपरेशन के लिए साथ जाते थे.पति देवांश सिंह राठौर बस्तर बटालियन को लीड करते थे.शिल्पा दंतेश्वरी फाइटर को लीड करती थीं.

दंतेवाड़ाः  दंतेवाड़ा की पुलिस उप अधीक्षक शिल्पा साहू सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. राज्य के सीनियर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर लिखा है कि दंतेवाड़ा डीएसपी शिल्पा साहू की जितनी तारीफ की जाए कम है.

शिल्पा पांच माह की गर्भावस्था के दौरान भी चिलचिलाती धूप में अपनी के साथ सड़कों पर मुस्तैदी से तैनात हैं और लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रही हैं. शिल्पा के पति का नाम देवांश सिंह राठौर है, वह भी डीएसपी हैं. एक इंटरव्यू के दौरान देवांश ने बताया था कि हम दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी.

डीएसपी शिल्पा साहू और उनके पति देवांश की तैनाती शुरुआत के दिनों में नक्सल प्रभावित जिलों में ही थी. अभी भी शिल्पा दंतेवाड़ा में ड्यूटी कर रहे हैं. दोनों पहले साथ में नक्सल ऑपरेशन के लिए साथ जाते थे. उनके पति देवांश सिंह राठौर बस्तर बटालियन को लीड करते थे.

वहीं, शिल्पा दंतेश्वरी फाइटर को लीड करते थे. यहां भी दोनों के बीच की ट्यूनिंग काम आती थी. शिल्पा ने शादी के बाद दिए इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों की शुरुआत में पहले अलग-अलग पोस्टिंग थी. शादी का कार्ड देने मैं तत्कालीन डीजीपी को गई थी. उसके बाद हम दोनों की पोस्टिंग दंतेवाड़ा में ही हो गई थी.

टॅग्स :छत्तीसगढ़कोविड-19 इंडियानक्सलकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी