लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर 23 वर्षीय शुभाश्री के लिये उठी न्याय की मांग, जानें कौन है ये लड़की जिसकी होर्डिंग गिरने से हुई थी मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 20, 2019 15:10 IST

शुभाश्री की मौत पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद पुलिस ने अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का पूरा नाम  आर. शुभाश्री है। शुभाश्री चेन्नई में रहती थी और एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करती थी।  सत्ताधारी अन्नाद्रमुक और मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि ऐसे होर्डिंग न लगाएं, जिनसे आम लोगों को परेशानी हो।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में दोपहिया वाहन से जा रही 23 वर्षीय एक लड़की शुभाश्री के अवैध होर्डिंग गिरने से मौत हो गई थी। शुभाश्री की मौत 12 सितंबर को हुई थी। लेकिन अभी तक उसके आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके बाद से ट्विटर पर #JusticeForSubaShree ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड पर लोगों की प्रतिक्रिया तब से ज्यादा आ रही है, जब से साउथ के एक्टर विजय ने किसी कार्यक्रम में शुभाश्री के लिए न्याय की मांग की। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं। लोगों कहा कहना है कि घटना के इतने दिनों के बाद भी इस मामले में किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला के ऊपर अवैध होर्डिंग गिरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम  नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

जानें कैसे हुई शुभाश्री की मौत  

12 सितंबर 2019 को शुभाश्री का संतुलन उस वक्त बिगड़ गया जब उन पर एक होर्डिंग गिर गया और वह सड़क पर गिर गई जिसके बाद उन्हें पानी के एक टैंकर ने कुचल डाला। होर्डिंग सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के एक पदाधिकारी जयगोपाल ने लगाया था।  

महिला का पूरा नाम  आर. शुभाश्री है। शुभाश्री चेन्नई में रहती थी और एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करती थी। जब वह एक सॉफ्टवेयर फर्म में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रही थीं तो पल्लावरम तोराईपक्कम रोड पर एक होर्डिंग से टकराकर गिर पड़ी। पीछे से आ रहा पानी का एक टैंकर उनके ऊपर से गुजर गया और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

 सत्ताधारी अन्नाद्रमुक और मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि ऐसे होर्डिंग न लगाएं, जिनसे आम लोगों को परेशानी हो। दूसरे दलों ने भी ऐसी ही अपील की है। मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर सुनवाई करते हुए अवैध होर्डिंग पर कड़ा रुख अपनाया और कहा “राज्य सरकार को और कितने लीटर खून चाहिए, सड़क रंगने के लिए ?” 

युवा महिला की मौत के बाद राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए अवैध होर्डिंग के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। अन्नाद्रमुक के स्थानीय पदाधिकारी ने यहां पल्लीकरनई के पास एक हॉल पर अपने बेटे की शादी के लिए निगम के अधिकारियों से अनुमति लिए बगैर होर्डिंग लगाई थी। 

टॅग्स :चेन्नईटिवस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो