लाइव न्यूज़ :

अपनी मालकिन संग जूम पर रोजाना क्लास अटेंड करती थी बिल्ली, अब पूरा किया अपना 'ग्रेजुएशन'

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 6, 2022 13:07 IST

बॉर्डियर ने खुलासा किया कि कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें अपने कॉलेज के अधिकांश अनुभव घर पर बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादातर समय अपने अपार्टमेंट में बिताती थी और मेरे बगल में मेरी बिल्ली थी। जब भी मैं अपना जूम लेक्चर करती थी, ऐसा लगता था कि वह लगभग इसे सुनना चाहती थी और वह हमेशा मेरे लैपटॉप के पास बैठती थी।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांसेसा बोर्डियर ने हाल ही में ऑस्टिन में टेक्सास यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।बोर्डियर की बिल्ली ने भी अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।

टेक्सास: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बिल्ली चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, बिल्ली ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियां बटोर रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर बिल्ली की ग्रेजुएशन के लिए सेरेमनी ड्रेस में अपनी मालकिन के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में यह बिल्ली अपनी मालकिन के साथ हर क्लास में शामिल हुई। 

Fox7 की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसेसा बोर्डियर ने हाल ही में ऑस्टिन में टेक्सास यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। हालांकि, वह ऐसा करने वाली अकेली नहीं हैं। उनकी पालतू बिल्ली सूकी ने लगातार अपनी मालकिन के साथ ऑनलाइन जूम क्लास अटेंड की। मालूम हो, कोविड-19 की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद हो गए थे और स्टूडेंट्स पढ़ाई पूरी करने के लिए ऑनलाइन क्लासों का सहारा लेते थे। 

इस दौरान फ्रांसेस्का बॉर्डियर भी ओने अपार्टमेंट में रहकर पढ़ाई करती थीं। खास बात ये थी कि इस दौरान उनकी बिल्ली लगातार उनके साथ ऑनलाइन कक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती थी। सोशल मीडिया पर बॉर्डियर ने अपनी बिल्ली के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "मेरी बिल्ली ने मेरे हर जूम लेक्चर में भाग लिया, इसलिए हम दोनों ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय से एकसाथ ग्रेजुएट होंगे।"

वहीं, फ्रांसेस्का बॉर्डियर का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। यही नहीं, यूनिवर्सिटी ने भी उनके पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, "आप दोनों को बधाई।" Fox7 से बात करते हुए बॉर्डियर ने खुलासा किया कि कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें अपने कॉलेज के अधिकांश अनुभव घर पर बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादातर समय अपने अपार्टमेंट में बिताती थी और मेरे बगल में मेरी बिल्ली थी। जब भी मैं अपना जूम लेक्चर करती थी, ऐसा लगता था कि वह लगभग इसे सुनना चाहती थी और वह हमेशा मेरे लैपटॉप के पास बैठती थी।

टॅग्स :अमेरिकाAustin
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी