लाइव न्यूज़ :

प्रेमी से रिजेक्शन मिलने पर गर्लफ्रेंड ने 23 लाख रुपए की बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 29, 2021 15:45 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगाते हुए दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉयफ्रेंड की 23 लाख रुपये की बाइक पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया।खफा 36 साल की प्रेमिका उसके प्रेमी की बाइक में आग लगा दी।पूरा घटनाक्रम पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है।

प्रेमी से रिजेक्शन मिलने पर गर्लफ्रेंड इतनी आग बबूला हो उठी की उसने आग ही लगा दी। इस आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाना पड़ गई।

इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड द्वारा लगाई इस आग को बुझाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगाते हुए दिख रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने बॉयफ्रेंड से बेपनाह प्यार करने वाली लड़की को जब उससे रिजेक्शन मिला तो उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने अपने बॉयफ्रेंड की 23 लाख रुपये की बाइक पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया।

मीडिया के मुताबिक, ये वायरल वीडियो थाईलैंड का है जहां एक महिला अपने एक्स बॉयफ्रेंड की बाइक को सिर्फ इसलिए आग लगा देती है क्योंकि वो शख्स उसके साथ अपने रिश्ते को और आगे नहीं बढ़ाना चाहता। इस बात से खफा 36 साल की प्रेमिका उसके प्रेमी की बाइक में आग लगा दी।

लेकिन ये पूरा घटनाक्रम पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है। बताया जा रहा है कि ये महिला अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए बैंकॉक स्थित एक यूनिवर्सिटी में पहुंची थीं, यहां पहुंचकर उसने पार्किंग में खड़ी अपने एक्स बॉयफ्रेंड की करीब 23 लाख रुपए की बाइक को बिना कुछ सोचे-समझे आग लगा दी।

गनीमत ये रही कि इस घटना से किसी इंसान की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बाइक के पास खड़े अन्य 6 वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घटना की खबर मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 

इस घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद किसी ने इसे यूट्यूब पर शेयर कर दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है.इस पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय पुलिस ने कहा कि, हमें श्रीनाखरिनविरोट विश्वविद्यालय की पार्किंग में आग लगने की सूचना मिली थी।

इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई क्योंकि छात्र कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन क्लास ले रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि, महिला ने 23 लाख की जिस ट्रायम्फ बाइक पर आग लगाई है वो उसी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को गिफ्ट की थी, पुलिस ने महिला के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :थाईलैंडबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो