लाइव न्यूज़ :

प्रीती गांधी ने देवेंद्र फड़नवीस से सीएम कुर्सी छिन जाने पर कहा, 'यह हार एक विराम है...', पढ़ें नेता का दमदार ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 28, 2019 16:49 IST

उद्धव ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में आज (28 नवंबर) को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल को 166 विधायकों के समर्थन वाला एक पत्र सौंप दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने तकरीबन 80 घंटे में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अजित पवार ने अपना समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद बीजेपी के पास विधायकों का समर्थन नहीं है।

महाराष्ट्र के सियासी हलचल का आज शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के साथ अंत हो जाएगा। शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सीएम पद की शपथ लेंगे। इन सब के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के हाथों से सीएम की कुर्सी छीन गई है। देवेंद्र फड़नवीस के विधानभा में विधायक पद की शपथ लेने का वीडियो कई लोगों ने शेयर किया। इस वीडियो को बीजेपी की सोशल मीडिया प्रभारी प्रिती गांधी ने भी शेयर किया। 

वीडियो शेयर कर प्रिती गांधी ने जो कैप्शन लिया, वो चर्चा का विषय बन गया है। प्रिती गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ''यह हार एक विराम है,जीवन महासंग्राम है, तिल-तिल मिटूँगा, पर दया की भीख मैं लूँगा नहीं। वरदान माँगूँगा नहीं... क्‍या हार में क्‍या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संधर्ष पथ पर जो मिले,  यह भी सही वह भी सही। वरदान माँगूँगा नहीं...''

प्रिती गांधी का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अजित पवार ने अपना समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद बीजेपी के पास विधायकों का समर्थन नहीं है। अजित पवार ने बीजेपी को भरोसा दिलाया था कि वह 36 विधायकों का समर्थन दिलवाएंगे।

महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाअजित पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल