लाइव न्यूज़ :

Watch: ऑन कैमरा बीजेपी नेता ने पुलिस को दी धमकी, वीडियो बनाने पर दी गंदी गालियां; जानें क्या है माजरा

By अंजली चौहान | Updated: June 26, 2024 13:57 IST

Shailendra Tripathi Viral Video: बीजेपी नेता शैलेन्द्र त्रिपाठी अपने भतीजे के साथ अपनी कार से कहीं जा रहे थे तभी पुलिस ने चेकिंग के लिए उनकी कार रोकी

Open in App

Shailendra Tripathi Viral Video:उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक सड़क पर उस वक्त अराजकता फैल गई जब बीजेपी के एक नेता ने पुलिसवालों के साथ गुड़ागर्दी की। चौंकाने वाली घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा नेता शैलेंद्र त्रिपाठी अधिकरियों के साथ तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पुलिस ने हूटर और काली फिल्म लगी कार को चेकिंग के लिए रोकने पर यूपी पुलिस से तीखी बहस हो गई। उन्होंने न केवल बहस की बल्कि पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर जमकर हंगामा भी किया। उनके इस अहंकारी व्यवहार का वीडियो वायरल हो गया है।

वीडियो में भाजपा नेता शैलेंद्र त्रिपाठी कहते सुनाई दे रहे हैं, "100-500 गाड़ी और मंगवा रहा हूं। सीज करिए। आज तुमको समझ आएगा। झंडा देखकर तुम लोगों को एलर्जी हो रही है।"

वीडियो में वह पुलिस से बहस करते-करते उन्हें अभद्र भाषा बोलने लगते है। जैसे ही नेता की नजर मोबाइल फोन पर पड़ती है उनका गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने खरी-खोटी सुना दी। वायरल वीडियो में उनके साथ एक अन्य शख्स भी मौजूद है जो पुलिस से भिड़ता दिख रहा है। 

अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भाजपा नेता शैलेंद्र त्रिपाठी अपने भतीजे के साथ कार से कहीं जा रहे थे। पुलिस ने उनकी कार को चेकिंग के लिए रोका, जिससे वे नाराज हो गए और सड़क पर जमकर हंगामा किया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भाजपा नेता ने पुलिस पर "अखिलेश को वापस लाने की रणनीति बनाने" का भी आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में वीवीआईपी संस्कृति के खिलाफ योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यूपी पुलिस उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो अपने वाहनों पर हॉर्न बजाकर और किसी पार्टी के झंडे लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं।

यह घटना यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकारी और निजी दोनों तरह के वाहनों में काली फिल्म और हूटर के इस्तेमाल पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश के ठीक 5 दिन बाद हुई है, यूपी पुलिस ने पिछले हफ्ते 20,000 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद से उत्तर प्रदेश भर में पुलिस द्वारा करीब 3 लाख वाहनों की जांच की गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradeshBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो