लाइव न्यूज़ :

हाथरस गैंगरेप पीड़िता पर BJP नेता ने की यह ‘अपमानजनक टिप्पणी’, तो NCW ने किया तलब, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: October 7, 2020 18:05 IST

रंजीत श्रीवास्तव ने हाथरस कांड की पीड़िता का जिक्र करते हुए कहा कि लड़की ने लड़के को बाजरे के खेत में बुलाया होगा क्योंकि प्रेम प्रसंग था। इसके आगे बोलते हुए तो उन्होंने हद ही पार कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस गैंगरेप पीड़िता के शव को स्थानीय प्रशासन ने रातोंरात दाह-संस्कार कर दिया था।भाजपा नेता ने पीड़िता के बारे में बोलते हुए कहा कि ऐसी लड़की के शव अरहर के खेत में पाई जाती हैं, मक्के के खेत में पाई जाती हैं।

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले की पीड़िता के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता रंजीत श्रीवास्तव को तलब किया है। आयोग के मुताबिक, उसने श्रीवास्तव को नोटिस भेज कर कहा है कि वह 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महिला आयोग के समक्ष उपस्थित हों।

इससे पहले, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि श्रीवास्तव किसी पार्टी के नेता कहलाने के लायक नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह किसी पार्टी का नेता कहलाने के लायक नहीं हैं। वह अपनी घटिया सोच दिखा रहे हैं और मैं उन्हें नोटिस भेज रही हूं।’’

खबरों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी नेता रंजीत श्रीवास्तव ने हाथरस केस की पीड़िता के चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। ज्ञात हो कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। चोटों के चलते गत मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई।

बता दें कि वायरल वीडियो में रंजीत श्रीवास्तव ने हाथरस कांड की पीड़िता का जिक्र करते हुए कहा कि लड़की ने लड़के को बाजरे के खेत में बुलाया होगा क्योंकि प्रेम प्रसंग था। ये सब बातें सोशल मीडिया पर हैं और चैनलों पर भी हैं। ये इस तरह की जितनी लड़कियां मरती हैं ये कुछ ही जगहों पर पाई जाती हैं। ये (लड़कियां) गन्ने के खेत में पाई जाती हैं, अरहर के खेत में पाई जाती हैं, मक्के के खेत में पाई जाती हैं, बाजरे के खेत में पाई जाती हैं। ये नाले में पाई जाती हैं, झाड़ियों में पाई जाती हैं। ये जंगल में पाई जाती हैं।

इसके बाद रातोंरात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी सहमति के बगैर गत बुधवार तड़के पीड़िता के शव का जबरन दाह-संस्कार कर दिया। प्रशासन से इससे इनकार किया है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :हाथरस केसगैंगरेपहाथरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्टनाबालिग बच्ची के साथ रेप, 10 और 12 साल के लड़कों पर लगा आरोप; बेर के बहाने बनाया शिकार

क्राइम अलर्टOdisha News: ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार; बच्चों के सामने महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टOdisha: नाबालिग छात्रा के साथ 1 साल से ज्यादा समय तक बलात्कार, प्राइवेट स्कूल के 4 टीचर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टस्कूटी पर सवार 2 नाबालिग लड़कियों का बोलेरो गाड़ी पर सवार अनमोल साहू, सोनू साहू, सुंदर साहू और धरमजीत ने किया अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल