लाइव न्यूज़ :

खुश होकर BJP की महिला नेता गंवाया होश, जोश में दागीं तड़ातड़ गोलियां, पुलिस में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 12, 2018 13:38 IST

रश्मि शर्मा ने दीपावली के अवसर पर रिवॉल्वर से गोली चलाते हुए एक वीडियो तैयार कराया और उसे अपने फेसबुल वॉल पर अपलोड कर दिया। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृन्दावन नगर निगम की भाजपा पार्षद रश्मि शर्मा को दीपावली पर अपनी खुशी जाहिर करने के लिए रिवॉल्वर से गोली चलाने वाला अपना वीडियो फेसबुक पर अपलोड करना महंगा पड़ गया।

क्योंकि पुलिस उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

इस प्रकरण में पुलिस को कार्रवाई के लिए पुख्ता सबूत खुद पार्षद रश्मि शर्मा के ही फेसबुक वॉल से मिला।

दरअसल, रश्मि शर्मा ने दीपावली के अवसर पर रिवॉल्वर से गोली चलाते हुए एक वीडियो तैयार कराया और उसे अपने फेसबुल वॉल पर अपलोड कर दिया। 

रश्मि शर्मा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 27/30 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है।

मुकदमा दर्ज कराने वाले गोविंद नगर थाने की डीग गेट पुलिस चौकी के उप निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया, ‘‘रश्मि शर्मा नगर निगम के वार्ड संख्या 50 से पार्षद हैं।’’

उन्होंने सात नवंबर की रात, दीपावली पर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल हो गया। रश्मि के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।’’ 

उन्होंने बताया ‘‘प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि वे हथियारों के साथ पहले भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती रही हैं।’’ 

प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया, ‘‘रश्मि शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video