लाइव न्यूज़ :

'माफ कीजिए, झूठी खबर चलाई', IPS के खिलाफ फेक न्यूज चलाने पर राजदीप सरदेसाई ने कोर्ट से मांगी माफी, अमित मालवीय ने किया ट्रोल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 13, 2020 12:22 IST

राजदीप सरदेसाई उस वक्त CNN-IBN में कार्यरत थे। 2007 में राजदीप सरदेसाई की अगुवाई में सोहराबुद्दीन शेख के मुठभेड़ के संबंध में CNN-IBN पर एक खबर प्रसारित हुई थी, जिसको लेकर ये सारा विवाद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी राजीव त्रिवेदी द्वारा राजदीप सरदेसाई और कुछ अन्य लोगों पर मानहानि का आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था। राजदीप सरदेसाई  ने 2007 में आईपीएस अधिकारी राजीव त्रिवेदी के खिलाफ गलत न्यूज चलाने को लेकर माफी मांगी है

पत्रकार और टीवी एंकर राजदीप सरदेसाई ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय से लेकर देश के कुछ पत्रकार भी उनकी आलोचना कर रहे हैं। राजदीप सरदेसाई  ने 2007 में आईपीएस अधिकारी राजीव त्रिवेदी के खिलाफ गलत न्यूज चलाने को लेकर माफी मांगी है, जिसके बाद से ट्विटर पर हैशटैग #FakeNews के साथ राजदीप की आलोचना हो रही है। बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने लिखा है, "मुझे एहसास है ... यह झूठी खबर थी"। राजदीप सरदेसाई को यह अहसास कानूनी मामले में थप्पड़ खाने के बाद हुआ है और उनके पास माफी मांगने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं था... लेकिन आपको बता दें कि ये एक बहुत बड़े प्रोपगेंडा का हिस्सा था।''

वहीं पत्रकार कंचन गुप्ता ने भी इस खबर को शेयर किया है।

देखें अन्य लोगों की प्रतिक्रिया

आइए जानतें हैं 2007 का वह पूरा मामला, जिसको लेकर राजदीप सरदेसाई को कोर्ट से माफी मांगनी पड़ी है। 

अमित मालवीय ने अपने ट्वीट के साथ एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर को शेयर किया है। जिसमें दावा किया गया है कि यह मामला साल 2007 में सामने आया था, जब आईपीएस अधिकारी राजीव त्रिवेदी द्वारा राजदीप सरदेसाई और कुछ अन्य लोगों पर मानहानि का आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसको लेकर राजदीप ने कोर्ट से माफी मांगी है। 

राजदीप सरदेसाई उस वक्त CNN-IBN में कार्यरत थे। 2007 में राजदीप सरदेसाई की अगुवाई में सोहराबुद्दीन शेख के मुठभेड़ के संबंध में CNN-IBN पर एक खबर प्रसारित हुई, जिसमें आईपीएस राजीव त्रिवेदी पर सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ की घटनाओं में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया। था। जिसके बाद अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट, हैदराबाद ने राजदीप सरदेसाई और अन्य को अभियुक्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि इसके खिलाफ राजदीप सरदेसाई ने आंध्र प्रदेश के हाई कोर्ट में याचिका दायर करके उक्त आदेश को चुनौती दी थी लेकिन अप्रैल 2011 में उसे खारिज कर दिया गया था। 

आंध्र प्रदेश के हाई कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद राजदीप सरदेसाई ने सुप्रीम कोर्ट में इसको चुनौती दी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी  राजदीप की इस याचिका को 14 मई, 2015 खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही नोएडा में मुकदमे को स्थानांतरित करने की याचिका को भी खारिज कर दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट में राजदीप के पक्षकार ने कहा था कि आपराधिक कार्यवाही 'प्रेस की स्वतंत्रता' के लिए खतरा हो सकती है। लेकिन कोर्ट ने राजदीप के उक्त दलील को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि व्यक्तिगत प्रतिष्ठा समान रूप से महत्वपूर्ण है और इसे प्रेस की स्वतंत्रता के नाम पर नहीं रौंदा जा सकता।

जिसके बाद राजदीप ने 27 नवंबर 2017 को कोर्ट से लिखित रूप से माफी मांगी। राजदीप ने माफीनामे में इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने  आईपीएस अधिकारी राजीव त्रिवेदी पर झूठे आरोप लगाए थे और उन्होंने झूठी खबर का प्रचार-प्रसार किया था। माफीनामे के बाद इस केस को जनवरी 2020 में बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :ट्विटरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी