लाइव न्यूज़ :

शख्स ने दिया शादी का अजीबोगरीब विज्ञापन, क्या होनी चाहिए दुल्हन की ब्रेस्ट और कमर की साइज, ये भी बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2021 10:14 IST

शादी का एक अजीबोगरीब विज्ञापन सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में है। इसमें शख्स ने ऐसे-ऐसे विवरण दिए हैं, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

Open in App

वैवाहिक विज्ञापन कुछ मामलों में कई बार अजीबोगरीब तो कई बार बेहद मजाकिया भी साबित हो जाते हैं। कई बार तो ऐसे भी संदेह उठते हैं कि क्या वाकई इन विज्ञापनों के जरिए कोई लाइफ पार्टनर चुन रहा है या फिर बस मस्ती के लिए इन्हें डाल रहा है। ऐसा ही एक विज्ञापन इन दिनों चर्चा में है।

ये विज्ञापन रे़डिट के जरिए अब सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहा है। ये विज्ञापन Betterhalf.ai पर दिया गया था। जिस व्यक्ति ने इस विज्ञापन को दिया है, उसकी मांग बेहद अजीबोगरीब लग सकती है। विज्ञापन के अनुसार महिला को 'रूढ़िवादी,' 'उदार,' 'प्रो-लाइफ,' आदि होना चाहिए। यही नहीं, महिला के ब्रा-साइज और पैरों के आकार तक का विवरण दिया गया है। कुल 13 पसंद विज्ञापन देने वाले की ओर से गिनाए गए हैं।

शादी के विज्ञापन में दिए अजीबोगरीब विवरण

विज्ञापन के मुताबिक उसकी भावी जीवनसंगिनी के 'मैनीक्योर/पेडीक्योर' किए जाने चाहिए और उसे साफ-सुथरा होना चाहिए। जीवनसाथी से साफ-सुथरा होने की उम्मीद करने में कुछ गलत नहीं है लेकिन आगे के विवरण और अभी दिलचस्प हैं। विवरण के अनुसार साथी का पहनावा 80 प्रतिशत कैजुअल और 20 प्रतिशत फॉर्मल होना चाहिए। साथ ही उसे बिस्तर में कपड़े पहने होना चाहिए।'

ब्रा और कमर साइज का भी विवरण

विवरण के मुताबिक कमर का आकार, ब्रा का साइज कितनी होनी चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा राजनीतिक स्टैंड जैसी चीजों का भी उल्लेख है।

साथ ही साथी के भरोसेमंद, ईमानदार होने सहित फिल्मों की पसंद, यात्राओं और पारिवारिक विवरण आदि का भी जिक्र है। विज्ञापन देने वाले ने लिखा है कि उसकी जीवनसंगिनी 18 से 26 साल की उम्र के बीच की होनी चाहिए।

टॅग्स :सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो