लाइव न्यूज़ :

बिहारः आईएएस पाठक का एक और वीडियो आया सामने, अधिकारियों को दे रहे हैं गाली, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2023 16:34 IST

बिहारः मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक कहते हैं कि सब निकम्मे हैं, बिना मां-बहन किए किसी को अकल नहीं आती है। 

Open in App
ठळक मुद्दे केके पाठक कॉपरेटिव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। मौजूद अधिकारियों पर भड़क गए और उनके साथ बदतमीजी पर उतर गए।केके पाठक किस तरह से अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

पटनाः बिहार के गालीबाज आईएएस अधिकारी केके पाठक का एक दूसरा वीडियो सामने आया है। तीन दिन के भीतर केके पाठक का दूसरा वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सरकार की फजीहत कराने वाले इस वीडियो में केके पाठक बैठक के दौरान एक अधिकारी को गाली देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में यह सुना जा रहा है कि मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक कहते हैं कि सब निकम्मे हैं, बिना मां-बहन किए किसी को अकल नहीं आती है। बताया जा रहा है कि केके पाठक कॉपरेटिव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान वे वहां मौजूद अधिकारियों पर भड़क गए और उनके साथ बदतमीजी पर उतर गए।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि केके पाठक किस तरह से अधिकारियों से बात कर रहे हैं। वे कहते हैं कि हटाओ साले सभी कॉपरेटिव को हम खुद से सब कुछ बाटेंगे। केके पाठक यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि सब साले सर सर सर सर.. करते रहते हैं कि सर करेंगे, सर करेंगे, सर करेंगे साले सभी तो यहां पर सर ही हैं.. बिहार में आम आदमी कौन है।

इस दौरान केके पाठक ने रोहतास के एक अधिकारी को कहा कि कहां मर गया रोहतास.. फिर बिक्रमगंज के अधिकारी को निर्देश देते हुए बोले कि जो कोऑपरेटिव का बंदर बैठा हुआ है, उसको ले जाकर टेकओवर करो। उसी बैठक में किसी अधिकारी को झाड़ते हुए उन्होंने कहा उल्लू का पट्ठा, इडियट, गधा... फिर उन्होंने कहा कि सब के सब निकम्मे हैं.. गधे हैं।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले केके पाठक का गाली देने वाला वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में भी केके पाठक ने अधिकारियों को साला और न जाने क्या क्या कहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरकार और खुद केके पाठक की खूब फजीहत हुई थी।

बाद में केके पाठक ने इसके लिए खेद जताया था। लेकिन मामले को तूल पकड़ते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं। वहीं बासा ने पूरे राज्य में केके पाठक का विरोध जताते हुए केस भी दर्ज कराया है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल