लाइव न्यूज़ :

12 साल की दुल्हन संग सात फेरे लेने आया 50 साल का दूल्हा, गांव वालों ने जमकर की खातिरदारी, फिर पुलिस ने आकर...

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 18, 2021 15:57 IST

बाल विवाह का एक नया मामला बिहार के सीतामढ़ी से सामने आ रहा है , जहां एक 12 साल की बच्ची की शादी, एक 50 साल के अधेड़ उम्र के व्यक्ति से की जा रही थी लेकिन इस बात की भनक जैसे ही गाववालों को लगी । उन्होंने दूल्हे को पुलिस के हवाले कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीतामढ़ी में 12 साल की दुल्हन और 50 साल के दूल्हे की हो रही थी शादी गांववालों ने दिखाई जागरूकता दूल्हे को किया पुलिस के हवाले राजस्थान के अजमेर से शादी करने पहुंचा था दूल्हा

पटना :  देश में बाल विवाह के कई मामले देखे हैं,जहां एक कम उम्र की लड़की को अधेड़ उम्र के आदमी के साथ ब्याह दिया जाता है। भले ही लड़की की उम्र कुछ भी हो। ऐसा ही मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है,जहां 12 साल की दुल्हन और 50 साल के दूल्हे की शादी करवाई जा रही थी ।  इसके लिए दूल्हा राजस्थान के अजमेर से सीतामढ़ी जिले के एक गांव पहुंच भी गया था।

इस बेमेल जोड़ी की शादी करवाने के लिए दलालों ने पूरी तैयारी कर रखी थी ।नाबालिग मासूम बच्ची से शादी करवाने का सारा इंतजाम कर रखा था लेकिन दुल्हन को देखने से पहले ही ग्रामीणों ने दूल्हे की जमकर खातेदारी कर डाली और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह मामला नानपुर प्रखंड के बहेड़ा गांव का बताया जा रहा है । रिपोर्ट के अनुसार एक नाबालिग  लड़की की शादी गांव के ही रजिया खातून नाम की महिला दलाल व कृष्ण नंदन नाम के पुरुष दलाल ने राजस्थान के अजमेर इलाके में रहने वाले गोपाल राम नामक व्यक्ति से तय की थी । तय तारीख पर वह शादी के लिए राजस्थान से सज धज कर आ भी पहुंचा।

वही इन दलालों के लालच में आकर नाबालिग लड़की के माता-पिता ने भी मासूम बच्ची को सजा सजा कर लेकर चले गए लेकिन इसी बीच गांव वालों को इस बात की भनक लग गई । गुस्साए लोगों ने विवाह स्थल कृष्णा कॉन्प्लेक्स पर धावा बोल दिया । गांव वाले अधेड़ उम्र के दूल्हे को देखकर बौखला गए और वहीं जमकर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया । 

टॅग्स :बिहारसीतामढ़ीवायरल वीडियोchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो