लाइव न्यूज़ :

बिहारः बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की तरह अनंत सिंह और प्रभुनाथ सिंह को जेल से रिहा करने की मांग, पटना में लगाए गए पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2023 18:24 IST

बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की तरह अनंत सिंह, प्रभुनाथ सिंह को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर पटना में पोस्टर लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद मोहन की तरह इन दोनों को रिहा किया जाए।आनंद मोहन को सुबह में ही छोड़ दिया गया है।

पटनाः बिहार में पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई के बाद अब अन्य नेताओं की रिहाई की मांग उठने लगी है। राज्य के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की तरह अनंत सिंह, प्रभुनाथ सिंह को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर पटना में सवर्ण क्रांति दल के अध्यक्ष कल्लू सिंह द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं।

 

पोस्टर में दोनों को शेर बताया गया है और पोस्टर में लिखा गया है ‘सवर्णों को चाहिए अधिकार नहीं चलेगा अत्याचार’, साथ ही दोनों को जेल से रिहा करने की मांग की गई है। सवर्ण क्रांति दल के अध्यक्ष कल्लू सिंह ने कहा कि अनंत सिंह, प्रभुनाथ सिंह को फंसाया गया।

उन्होंने सवर्ण होने की कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने मांग की कि आनंद मोहन की तरह इन दोनों को रिहा किया जाए। इन लोगों का आधा जीवन जनता की सेवा में निकल गया। यह लोग जनता के सेवक हैं। उल्लेखनी है कि आनंद मोहन की चोरी-चुपके से की गई रिहाई की वजह सामने नहीं आई है।

यह जानकारी थी कि सहरसा जेल से आनंद मोहन की रिहाई गुरुवार दोपहर तक होनी थी। कागजी प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई थी। गुरुवार की सुबह जब समर्थक जेल के बाहर पहुंचने लगे तब पता चला कि आनंद मोहन को सुबह में ही छोड़ दिया गया है।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो