लाइव न्यूज़ :

बिहार: कांग्रेस का पोस्टर वार, पार्टी के पोस्टर में आंसू भरी आंखों से गले मिलते दिखे हनुमान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2018 18:41 IST

पटना के कई हिस्सों में कांग्रेस के द्वारा लगाये गये इस पोस्टर में लिखा है कि राहुल बोले- मोदी हिंदुत्व को नहीं समझते तो वे कैसे हिन्दू हैं? भागवत गीता में लिखा है कि हर प्राणी ज्ञानवान है, लेकिन मोदी जी समझते हैं कि हमसे ज्ञानवान कोई नहीं। 

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी की जाति वाले बयान पर यहां सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। 

पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने यह बताने की कोशिश की है कि भाजपा वोट के लिए भगवान के नाम का इस्तेमाल करती है। कार्टून के जरिये तैयार किया गया यह पोस्टर शहर के मुख्य चौराहों पर लगाये गये हैं। 

पटना के कई हिस्सों में कांग्रेस के द्वारा लगाये गये इस पोस्टर में लिखा है कि राहुल बोले- मोदी हिंदुत्व को नहीं समझते तो वे कैसे हिन्दू हैं? भागवत गीता में लिखा है कि हर प्राणी ज्ञानवान है, लेकिन मोदी जी समझते हैं कि हमसे ज्ञानवान कोई नहीं। 

वहीं, उसके नीचे भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा गया है, ''प्रभु चुनाव आते ही भाजपा आपके नाम पर धोखा देती रही है। अब हमें अपने वोट के लिए जाति में बांध रहे हैं। प्रभु पृथ्वी लोक पर घोर पाप....पाप।''

इस पोस्टर में हनुमान जी को आंसू भरी आंखों से राम जी से गले मिलते हुए दिखाया गया है और लिखा गया है भाजपा जाति प्रमाण पत्र कार्यालय इसके अलावा ब्रह्मा, विष्णु और महेश का चित्र दिखाया गया है और लिखा गया है कि मिलेगा..मिलेगा, एक-एक करके सबको मिलेगा। पोस्टर के नीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कार्टून भी बनाये गये हैं। यह पोस्टर बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय और ई। वेंकटेश रमण द्वारा जारी किया गया है।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो