लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस ने निर्दोष को दोषी करार दिया, कहा- तुम चोर हो, अपराधी हो, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 13, 2021 19:34 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार पुलिस की बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक निर्दोष शख्स को पुलिस दोषी करार दे रही है और बदतमीजी कर रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने बेगुनाह शख्स को किया परेशान, कहा- तुम अपराधी होपुलिस ने शख्स को ट्रैफिक नियम का हवाला देकर दोषी बताया लोगों ने कहा -ऐसे लोगों को पुलिस में होना ही नहीं चाहिए

पटना : सोशल मीडिया पर पुलिस से जुड़े कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं । कभी ये वीडियोज बेहद फनी होते हैं तो कभी आपको हैरान कर देते हैं । अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें पटना पुलिस वह एक शख्स के साथ बदसलूकी करती नजर आ रही है । दरअसल बिहार पुलिस जगह-जगह गाड़ी चेकिंग कर रही है । वायरल वीडियो में पुलिस शख्स को चोर और अपराधी कहकर मारने की बात कर रही है । 

आप वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस वाला उस शख्स को मारता है और उसका फोन छीनने लगता है, ताकि वो कुछ भी रिकॉर्ड न कर पाए । अब इस वीडियो के बाद उस शख्स का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने बताया कि पूरा एक दिन थाने में बिठाने के बाद पुलिस वालों ने उससे माफी मांगी और शाम को छोड़ दिया । इस दौरान लेडी कांस्टेबल ने भी उस शख्स को धमकी दी कि वो उसके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखेंगी । साथ ही उस शख्स की बाइक की कीमत 5 लाख रुपये थी जोकि उन्होंने पूरी तरह खराब कर दी ।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । इसे देखने के बाद कई लोग पुलिस की इस हरकत से निराश हैं तो कुछ लोग शख्स को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ससपेंड करो ऐसे पुलिस वालों को’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘उस लेडीज पुलिस पर कार्यवाई होनी चाहिए औरत जरूर है, लेकिन उसे फायदा नहीं उठाना चाहिए’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसे पुलिस वालों की जगह थाने में नहीं है, इनको घर में बैठना चाहिए’ इसके अलावा कुछ यूजर ऐसे भी हैं जिन्होंने लिखा- भाई आपके साथ हमारा पूरा सपोर्ट है, स्टे स्ट्रांग ।

आपको बता दें ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है. वीडियो को bikesway_official के पेज पर शेयर किया गया है । अब ये वीडियो सोशल मीडिया के हर पेज पर देखने को मिल रहा है । साथ ही लोग अपना जबरदस्त रिएक्शन शेयर कर रहे हैं । इस वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए पेज के एडमिन ने कैप्शन में लिखा, ‘एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखना मेरी गलती है! मैं पटना ट्रैफिक एसएसपी से अनुरोध करता हूं कि हस्तक्षेप करें और कड़ी कार्रवाई करें। 73 घंटे अभी हो चुके हैं बाकि प्रतीक्षा की जा रही है ।’ 

टॅग्स :वायरल वीडियोपटनाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी