लाइव न्यूज़ :

बिहार: वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व एरिया में बंदरों ने मचाया उत्पात, रुकी रहीं ट्रेनें, बाघों के बीच दहशत में रहे यात्री

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2022 17:10 IST

बंदरों के उत्पात से गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड़ के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व एरिया में रेलवे की ओवरहेड बिजली तार टूट गया। उस समय ट्रेन वाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व के एरिया में मौजूद थी। तार टूटने के कारण ट्रेन को जंगल में रोकना पड़ा। हाईटेंशन तार के टूटने की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देबीच जंगल ट्रेन रुक जाने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि वाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व में इस वक्त 50 के करीब बाघ हैं।

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से अचरज में डालने वाली एक खबर सामने आई है। यहां बंदरों की वजह से तकरीबन 2 घंटे तक ट्रेनें जंगल के बीच खड़ी ररहीं। इसमें पनियहवा और वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन के बीच इलेक्ट्रिक वायर पर बंदरों का झुंड ने जमकर उत्पात मचाया था। जिसके कारण रेलवे का ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त होकर टूट कर गिर पड़ा। जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन अचानक बाधित हो गया और कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। ऐसे में घने जंगलों के बीच इन खुंखार बाघों के बीच दो घंटे तक यात्रियों को वक्त बिताना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदरों के उत्पात से गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड़ के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व एरिया में रेलवे की ओवरहेड बिजली तार टूट गया। उस समय ट्रेन वाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व के एरिया में मौजूद थी। तार टूटने के कारण ट्रेन को जंगल में रोकना पड़ा। हाईटेंशन तार के टूटने की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्‍कत के बाद जाकर हाईटेंशन तार को दुरुस्‍त किया जा सका। इसके बाद तकरीबन 2 घंटे के उपरांत ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। इस दौरान ट्रेनों में सवार यात्री परेशान रहे। 

बीच जंगल ट्रेन रुक जाने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। एक तो ट्रेन बीच जंगल में रुकी, दूसरा वो भी बाघों वाले इलाके में। ऐसे में परेशान होना भी लाजमी था। इसी वजह से काफी यात्री अपने कोच को बंद कर अंदर दुबके रहे तो वहीं काफी यात्री बिना डरे जंगल में रेल ट्रैक पर बैठे रहे। वहीं जब इस मामले की सूचना मिली तो रेल विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि वाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व में इस वक्त 50 के करीब बाघ हैं। कुछ दिन पहले बाघों ने आम लोगों को अपना निशाना भी बनाया था।

टॅग्स :बिहारRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो