लाइव न्यूज़ :

बिहारः सवर्ण जाति के लोग अंग्रेजों की दलाली करते थे!, भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने कहा-10 प्रतिशत वाले अंग्रेजों के दलाल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2023 17:00 IST

बिहारः सम्राट चौधरी ने कहा है कि राजद के नेता जाति और धर्म के नाम पर समाज और देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राजद के नेता जाति और धर्म को लेकर खूब बयानबाजी कर रहे हैं।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने भी खास जाति के लोगों को अपना निशाना बनाया है।

पटनाः बिहार में सत्ताधारी दल राजद के नेता और मंत्री पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं, उससे राज्य का राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार में रहते हुए राजद के नेता जाति और धर्म को लेकर खूब बयानबाजी कर रहे हैं।

रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान देने के बाद अब राजद कोटे से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने भी खास जाति के लोगों को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने कहा है कि सवर्ण जाति के लोग अंग्रेजों की दलाली करते थे। मंत्री के इस बयान पर एक ओर जहां उसकी सहयोगी दल जदयू ने तेवर कडे़ कर लिए हैं, वहीं अब भाजपा ने भी जोरदार हमला बोला है। 

विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने कहा है कि राजद के नेता जाति और धर्म के नाम पर समाज और देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा बयान देने वाले राजद नेताओं को पता होना चाहिए कि बिहार की सियासत में उनके नेता लालू प्रसाद यादव की उत्पत्ति एक पंडित की कृपा से ही हुई है।

उन्होंने कहा कि राजद नेताओं द्वारा जिस तरह का बयान आजकल दिया जा रहा है, इससे यह स्पष्ट हो गया है कि ये लोग जाति और धर्म के नाम पर समाज और देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद का एक मंत्री देश के सैनिकों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहा है तो दूसरा रामचरितमानस के साथ खिलवाड़ करना चाह रहा है और तीसरा मंत्री सवर्ण जाति के लोगों को अंग्रेजों का दलाल बता रहा है। ऐसा बयान देने वाले राजद के मंत्रियों को यह पता होना चाहिए था कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव की उत्पत्ति तब हुई, जब पंडित रघुनाथ झा की उनपर कृपा हुई थी।

यही नहीं यदि पंडित चाणक्य नहीं होते तो सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त की उत्पत्ति भी नहीं हो सकती थी। बात चाहे देश की हो या बिहार की सभी का सहयोग लेकर ही कोई आगे बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने शनिवार को भागलपुर के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत सालपुर पंचायत के काशील हटिया मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवर्णों के खिलाफ जहर उगला था।

मंत्री आलोक मेहता ने कहा था कि जिन्हें आज 10 फीसदी में गिना जाता है वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के दलाल थे। इतना ही नहीं मंत्री ने सवर्ण जाति के खिलाफ जहर उगलते हुए यह भी कहा कि जो 10 फीसदी लोग हैं, उनके सामने जो आवाज उठाता था, उनकी जुबान बंद कर दी जाती थी। उन्हें ईडब्ल्यूएस कहा जाता है। यह दलित, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों के लिए उचित नहीं है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवBJPलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो