लाइव न्यूज़ :

30 साल से अपने ही घर के सलाखों में कैदी की तरह बंद यह शख्स, पड़ोसियों ने कहा- अब सोनू सूद ही इसका कर सकता है मदद, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: June 3, 2022 16:58 IST

हसन की बुजुर्ग मां ने बताया कि जब खाना तैयार हो जाता है तब वह सलाखों में ही अपने बेटे को खाना देती है। वह खाना वहीं खा भी लेता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के भागलपुर में एक शख्स 30 साल से अपने घर के सलाखों के पीछे है। इसके घर वालों ने सरकार से कई बार अपील की है कोई जवाब नहीं आया है। शख्स की बुजुर्ग मां अपने बेटों को लेकर बहुत परेशान है।

पटना: 30 साल से एक शख्स अपने ही घर में सलाखों के पीछे रहने पर मजबूर है। आम तौर पर लोग किसी गुनाह के लिए कोई सजा काटते है और वो भी किसी जेल में, लेकिन पिछले 30 साल से अली हसन बिना किसी गुनाह के ऐसे ही सलाखों के पीछे बंद है। ऐसे में इस हालात में हसन के पड़ोसियों का कहना है कि सरकार को इसकी मदद करनी चाहिए। लेकिन सरकार के तरफ से अभी तक कोई जवाब और मदद नहीं आई है। 

क्या है पूरा मामला

आजतक की एक खबर के मुताबिक, यह घटना बिहार के भागलपुर का है। यहां पर करीब 30 साल से हसन अली अपने ही घर में सलाखों के पीछे रहता है। दरअसल, हसन मानसिक रूप से बीमार है और वह बाहर निकलते ही लोगों के साथ मारपीट करने लगता है। इस कारण उसे उसके ही घर में उसकी बुढ़ी मां द्वारा सलाखों में रखा जाता है। हसन की मां ने बताया कि जब समय होता है तो उसे खाना दे दिया जाता है और वह खा लेता है, लेकिन उसे बाहर आने नहीं दिया जाता है। उसके बाहर आने से लोगों को खतरा हो सकता है। 

अभिनेता सोनू सूद से ही अब हसन के घर वालों को है उम्मीद

आपको बता दें कि हसन करीब 30 साल से घर में सलाखों के पीछे है। उसे सिजोफ्रेनिया (Schizophrenia) नामक एक मानसिक बीमारी है जिसका इलाज संभव है। लेकिन गरीब और बूढ़ी मां हुसना आरा के पास इतने भी पैसे नहीं है कि वह उसका इलाज करवा सके। 

अपने बेटे की यह हालत देख वह बस रोती रहती है। हसन के इलाज के लिए इसकी कोई मदद नहीं करता है, यहां तक की सरकार ने भी इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। 

ऐसे में पड़ोसियों का कहना है कि जब हसन की कोई मदद नहीं कर रहा है तो ऐसे में अभिनेता सोनू सूद को सामने आनी चाहिए और इसकी मदद करनी चाहिए। उन लोगों ने बताया कि वे सोनू सूद से संपर्क भी करने की कोशिश कर रहे है। अगर सोनू सूद की मदद मिलती है तो हो सकता है हसन फिर से एक नई जिन्दगी जी सकता है। 

टॅग्स :बिहारअजब गजबसोनू सूदCentral and State Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO