लाइव न्यूज़ :

छात्राओं को मुफ्त सेनिटरी पैड देने के सवाल पर फंस गईं अधिकारी कौर, महिला आयोग ने सात दिनों में मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2022 16:08 IST

स्कूली छात्राओं के लिए मुफ्त सेनेटरी पैड के सवाल पर महिला विकास निगम की महाप्रबंधक हरजोत कौर के मुफ्त निरोध देने संबंधी जवाब से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मामले को देखा जा रहा है और कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार स्कूलों में छात्राओं को 20-30 रुपए का मुफ्त सेनेटरी पैड नहीं दे सकती।हरजोत कौर ने कहा कि कल जींस पैंट दे सकते हैं। परसों सुंदर जूते क्यों नहीं दे सकते हैं।परिवार नियोजन की बात आएगी तो निरोध भी मुफ्त में देना पड़ेगा, है न।

पटनाः बिहार की वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी व महिला और बाल विकास विभाग की एमडी हरजोत कौर बम्हरा बेतूका बयान देने के बाद मुसीबत में फंस गई हैं। मंगलवार को एक छात्रा के द्वारा मुफ्त सेनिटरी नैपकिन देने की माग पर हरजोत कौर बम्हरा द्वारा दिये गये बयान पर जमकर विवाद शुरू हो गया है।

अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। सात दिनों में हरजोत कौर बम्हरा से जवाब मांगा है। इसबीच राजनीतिक गलियारे से लेकर टीईटी शिक्षक संघ ने उन्हें हटाने की मांग उठाई है। बताया जाता है कि हरजोत कौर बम्हरा ने छात्राओं के सामने, जो टिपण्णी की है, उसपर राष्ट्रीय महिला आयोग ने अब लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

आयोग ने हरजोत कौर को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसबीच हरजोत कौर बम्हरा के बेतूके जवाब को लेकर राज्य के राजनेताओं ने भी गंभीरता से लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने इस मुद्दे पर सरकार के कार्रवाई की मांग की है।

वहीं दूसरी जाप प्रमुख पप्पू यादव ने द्वारा हरजोत कौर बम्हरा के द्वारा छात्राओं को पाकिस्तान जाने की नसीहत को भाजपा और आरएसएस से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार बदलने के बाद भी कुछ लोग अब भी अपने भाजपा प्रेम को छिपा नहीं पा रहे हैं।

इसके अलावा टीईटी शिक्षक संघ ने उन्हें हटाने की मांग उठाई है। बता दें कि मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब मंगलवार को आईएएस हरजोत कौर बम्हरा एक कार्यक्रम में पहुंची थी। यहां एक स्कूली छात्राओं ने कहा कि क्या सरकार 20-30 रुपये का सेनेटरी पैड नहीं दे सकती?

इसपर महिला आईएएस अधिकारी ने कहा कि 20-30 रुपये का सेनेटरी पैड दे सकते हैं। कल को जींस-पैंट दे सकते हैं, परसों जूते क्यों नहीं दे सकते हैं? जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो लोग कहेंगे हमें कंडोम भी दे दीजिये। वो भी दे सकते हैं। 

छात्रा के यह कहे जाने पर कि जब हमसे वोट लेने आते हैं तो उस समय नहीं..., इस पर बीच में ही रोक कर कौर ने कहा, ‘‘यह बेवकूफी की इंतहा है। मत दो वोट। चली जाओ पाकिस्तान।’’ इस पर छात्रा ने कहा, ‘‘मैं हिन्दुस्तान में हूं तो, पाकिस्तान क्यों जाऊं।’’ कौर ने छात्रा से पूछा कि वोट क्या तुम पैसों के एवज में देती हो या सुवाधिओं के एवज में देती हो। बताओ।’’

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो