लाइव न्यूज़ :

बिहार में बना एक और राज्य! नीतीश सरकार ने लगाया मिथिला राज्य का बोर्ड, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 23, 2022 14:58 IST

पटना से दरभंगा जाने के रास्ते में दिख जाता है, जहां सड़क के किनारे बोर्ड लगाकर यह दर्शाया गया है कि ’मिथिला राज्य में आपका स्वागत है’.

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड को किसी और ने नहीं बल्कि क्या बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने लगाया है. बोर्ड पर अंकित है 'पथ निर्माण विभाग मिथिला'.मिथिलांचल की धरती से कोई साजिश का ताना-बाना तो नहीं बुना जा रहा?

पटनाः बिहार के बंटवारे के बाद झारखंड राज्य का निर्माण हो गया. लेकिन बिना किसी बंटवारे के ही राज्य सरकार ने एक और राज्य ’मिथिला’ के नाम से बोर्ड लगा दिया है. हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी ऐलान तो नहीं किया गया है. लेकिन इसकी मांग लंबे समय से चल रही है.

इसकी बानगी पटना से दरभंगा जाने के रास्ते में दिख जाता है, जहां सड़क के किनारे बोर्ड लगाकर यह दर्शाया गया है कि ’मिथिला राज्य में आपका स्वागत है’. इस बोर्ड को किसी और ने नहीं बल्कि क्या बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने लगाया है. उस बोर्ड पर अंकित है 'पथ निर्माण विभाग मिथिला'. ऐसे में अब यह पूछा जाने लगा है कि क्या बिहार में अलग 'मिथिला राज्य' भी है?

ऐसे में जानकारों का कहना है कि यह कैसा संकेत है? क्या 'अलगाववाद' की दिशा में कोई प्रयोग तो नहीं? क्या मिथिलांचल की धरती से कोई साजिश का ताना-बाना तो नहीं बुना जा रहा? इसतरह से यह बोर्ड कई सवाल खड़ा करता है. हालांकि मिथिला राज्य की मांग करने वालों का कहना है कि मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास के लिए पृथक मिथिला राज्य का गठन जरूरी है. 

अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन के अध्यक्ष एवं बिहार मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नारायण राम ने कहा है कि मिथिला सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं भाषाई रूप से पूर्ण इकाई है और राज्य के रूप में गठन की सारी शर्तें पूरी करता है. उन्होंने कहा कि अपार संभावनाओं के बावजूद मिथिलांचल हर एक मामले में पिछड़ा हुआ है.

बिहार समेत कई राज्यों के लिए खाद्यान्न उत्पादन में सक्षम इसकी जमीन कभी भयंकर बाढ़ तो कभी भयंकर सुखाड़ झेलता आ रहा है. सकरी, लोहट, रैयाम व समस्तीपुर की चीनी मिलों, हायाघाट का अशोक पेपर मिल और पंडौल का सूत मिल काफी वर्षो से बंद रहने के कारण इस क्षेत्र के लोग रोजगार की खोज में लगातार पलायन कर रहे हैं.

राम ने कहा कि मिथिलांचल में समृद्ध भाषा के रूप में मैथिली के स्थापित रहने के बावजूद इसकी यहां घोर उपेक्षा हो रही है. सारी समस्याओं का हल मिथिला राज्य के गठन से संभव हो सकेगा. इसके लिए चल रहे आंदोलन को और तेज करने का उन्होंने ऐलान किया.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो