लाइव न्यूज़ :

बिहार: पत्नी के मायके चले जाने से नाराज शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर कुल देवता को चढ़ाया

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2023 15:24 IST

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि रजनी नगर निवासी कृष्णा वासुकी पंजाब रहकर काम करता है, दो महीने पहले ही घर लौटा है इसी बीच एक दिन कृष्णा वासुकी की गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी अनिता देवी अपने मायके चली गईपत्नी को घर में नहीं देख कृष्णा वासुकी गुस्से से पागल हो गया और रात में धारदार हथियार से अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला

पटना: बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी नगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक पति ने गुस्से में आकर अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। इतना ही नहीं शख्स ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को अपने कुलदेवता को चढ़ा दिया। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब शख्स के कराहने की आवाज उन्होंने सुनी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि रजनी नगर निवासी कृष्णा वासुकी पंजाब रहकर काम करता है। दो महीने पहले वह पंजाब से अपने घर लौटा था। इसी बीच एक दिन कृष्णा वासुकी की गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी अनिता देवी अपने मायके चली गई। पत्नी को घर में नहीं देख कृष्णा वासुकी गुस्से से पागल हो गया और रात में खाना खाने के बाद धारदार हथियार से अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला। 

इसके बाद घर में मौजूद कुलदेवता के स्थान पर कटे हुए प्राइवेट पार्ट को चढ़ा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वहां से भी डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है। उधर, इस घटना के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारमधेपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो