लाइव न्यूज़ :

बिहार: किन्नर के प्यार में पागल युवक हरियाणा से आया बक्सर, प्यार के बदले मिली आग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2022 19:08 IST

युवक का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से भी झुलस गए हैं। उसकी पहचान हुसैनुद्दीन उर्फ सिन्नू (24) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। 

Open in App
ठळक मुद्देहिसार के रहने वाले युवक की पहचान हुसैनुद्दीन उर्फ सिन्नू (24) के रूप में हुईकिन्नर ने पुलिस को बताया है कि इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

पटना: बिहार के बक्सर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक किन्नर के प्यार में पागल युवक हरियाणा से चलकर बक्सर आ गया। युवक बीएससी (एग्रीकल्चर) का छात्र बताया जा रहा है। बक्सर आने पर उसे किन्नर का प्यार तो नही मिल पाया उल्टे में वह आग में जल गया। उसे गंभीर स्थिती में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की अलग-अलग कहानी में पुलिस भी उलझ गई है। युवक का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से भी झुलस गए हैं। उसकी पहचान हुसैनुद्दीन उर्फ सिन्नू (24) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। 

इस संबंध में किन्नर ने पुलिस को बताया है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद मोबाइल पर बात होने लगी। हुसैनुद्दीन चाहता था कि मैं शादी विवाह में डांस नहीं करूं। वह शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन मना करने पर आग लगा ली। किन्नर उसके साथ जाने को तैयार नही थी। मना करने पर हुसैनुद्दीन ने आत्महत्या की कोशिश की। 

चांदनी ने कहा कि लड़के ने खुद को जलाया है। मुझे भी जलाने के लिए अपनी तरफ खींच रहा था। चांदनी के अनुसार हुसैनुद्दीन उसके साथ पहले भी रह चुका है। बीच में चला गया था, लेकिन पांच महीने बाद 17 जून को फिर वापस बक्सर के नावानगर आ गया।

जबकि हुसैनुद्दीन उर्फ सिन्नु ने अस्पताल में आरोप लगाया है कि किन्नर और उसके साथी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। उसने बताया कि 2-3 महीने पहले चांदनी और मुस्कान से जान पहचान हुई थी। उस वक्त मैं पटना घूमने आया था और मेरा समान होटल में रह गया था। मैंने किन्नरों से कहा कि मेरा समान रख लो। 17 जून को मैं अपना समान लेने नावानगर आया था।

जहां इन लोगों ने समान देने के लिए बागीचे में बुलाया। समान लेने आया तो इन लोगों ने मेरे ऊपर तेल फेंक तीली जला दिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाया और ऑटो वाले ने अस्पताल पहुंचाया। युवक का कहना है कि उसकी प्रेमिका चांदनी और उसकी सहेली मुस्कान ने जान से मारने की नीयत से तेल छिड़क कर मेरे शरीर मे आग लगा दी। 

इससे वह पूरी तरह से झुलस गया है। वहीं, नजमा खातून ने बताया कि मैंने देखा लड़का इन लोगों के साथ कुछ बात कर रहा था। हांथ में सिगरेट लिए हुए था। तभी उसने अपने कपड़े उतार लिए। इसके बाद पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। 

वहीं, इस संबंध में एसपी नीरज कुमार ने बताया कि यह मामला एक दूसरे से जुड़े संबंध का है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में लगी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बिहारआगBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?