लाइव न्यूज़ :

वीडियो वायरल: भीम आर्मी के कार्यकर्ता को सरेआम पीटकर लगवाए 'जय माता दी' के नारे

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 17, 2018 16:08 IST

घटना मुजफ्फरनगर के पुखराजी थाने का है। पुलिस ने दलित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दलित युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दलित युवक पर आरोप है कि उसने हिंदू देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़े हैं। पिटाई के बाद युवक से 'जय माता दी' के नारे भी लगवाए गए  और गालियां भी दी। घटना पुलिस को तब पता चली जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एफआई आर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक घटना मुजफ्फरनगर के पुखराजी थाने इलाके की है और उन्होंने दलित युवक के परिवार वालों की पहचान कर ली है। युवक की पिटाई वहीं के रहने वाले चार युवकों ने मिलकर की है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भेज दी है। 

वहीं, स्ठानीय लोगों की मानें तो यह दलित युवक भीम आर्मी का कार्यकर्ता भी था। असल में  पिछले दिनों भीम आर्मी द्वारा हिंदू देवी देवताओं को आतंकवादी का नाम देकर देवताओं की तस्वीर घरों से उतारकर फाड़ते हुए वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो में यह युवक भी शामिल था। हालांकि मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारभीम आर्मीदलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दलित मतदाताओं की संख्या 20 फीसदी?, 40 सीटें आरक्षित, कांग्रेस, राजद, जदयू और भाजपा की नजर, किस सीट पर क्या समीकरण

भारतVande Bharat Train: कमालपुर स्टेशन पार किया, बाहर से पत्थर फेंके, मेरे से दो सीट आगे बैठे यात्री के पास का शीशा चकनाचूर हो गया?, सांसद चंद्रशेखर आजाद का दावा, पढ़िए एक्स पर क्या लिखा...

क्राइम अलर्टअभिलाष खांडेकर ब्लॉग: नफरत फैलाने वालों पर अंकुश की चुनौती

भारतUttar Pradesh LS polls 2024: आकाश ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को बेघर और खराब किस्मत वाला बताया

भारतनगीना में सपा के खिलाफ भीम आर्मी ने खोला मोर्चा!अखिलेश के फैसले से खफा दलित नेता चंद्रशेखर आजाद  

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये